झारखंड में छात्र मुद्दों को लेकर ABVP का प्रदर्शन, हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24<&sol;strong>&rpar; अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पटना साहिब नगर इकाई की ओर से छात्र मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने त्रिमूर्ति शहीद चौक&comma; मंगल तालाब के समीप झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज&comma; पेपर लीक&comma; नियुक्तियों में धांधली और परीक्षाओं में अनियमितता के मुद्दे पर विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से छात्र हित में ठोस कदम उठाने की मांग की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ABVP के जिला संयोजक हरिओम दिनकर ने सरकार की निंदा करते हुए कहा कि जिन परीक्षाओं में धांधली हुई है&comma; उन्हें निरस्त कर दोबारा परीक्षा कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में राहुल कुमार&comma; रंजन कुमार&comma; शिवम कुमार&comma; रोहित यादव&comma; अनिस सिंह&comma; अमन समेत बड़ी संख्या में छात्र एवं ABVP कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्र हित और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जन्माष्टमी उत्सव में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज