सुखबीर सिंह बादल पर हुए जानलेवा हमले की तख्त श्री पटना साहिब कमेटी ने की कड़ी निंदा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब कमेटी के प्रधान सरदार जगजोत सिंह सोही तथा समूची कमेटी ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ साहिब में हुए जानलेवा हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।सरदार जगजोत सिंह सोही ने कहा कि गुरुघर शांति&comma; श्रद्धा और भाईचारे के पवित्र स्थान हैं। गुरुघरों में किसी भी प्रकार की हिंसा या जानलेवा हमला गुरुमर्यादा के विरुद्ध है और इसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।उन्होंने कहा कि राजनीतिक या अन्य मुद्दों को लेकर किसी व्यक्ति या नेता से मतभेद और नाराजगी हो सकती है&comma; लेकिन अपना विरोध प्रकट करने के लिए हिंसा का रास्ता अपनाना उचित नहीं है। लोकतंत्र में अपनी नाराजगी व्यक्त करने के लिए संवैधानिक और शांतिपूर्ण रास्ते उपलब्ध हैं।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सरदार सोही ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं सिख समाज के लिए भी चिंता का विषय हैं। गुरुधामों की पवित्रता और मर्यादा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।तख्त श्री पटना साहिब कमेटी के प्रधान सरदार जगजोत सिंह सोही और समूची कमेटी ने इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सफल ऑपरेशन कर महिला की जान बचाने पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधा शंकर राय को दी बधाई

11वें आयुर्वेद दिवस पर प्रदर्शनी और मिनी एक्स्पो का आयोजन

मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना बिहार की बेटियों के लिए गौरवपूर्ण सौगात : संजय सरावगी