‘मिशन ग्रीन विलेज’ के तहत बांटे गए 200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बिहटा&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>पटना पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ &&num;8216&semi;मिशन ग्रीन विलेज&&num;8217&semi; मुहिम के तहत एक सराहनीय पहल की गई है। आईआईटी थाना अंतर्गत मोलहीमपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में पर्यावरण प्रेमी सुमित कुमार और अमित कुमार द्वारा वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों के बीच करीब 200 फलदार&comma; छायादार और औषधीय पौधों का वितरण किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बच्चों को प्रकृति से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में आम&comma; जामुन&comma; अमरूद&comma; नीम&comma; कटहल और कीमती महोगनी सहित कई अन्य फलदार और फूलदार पौधे बांटे गए। पौधे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। मुहिम के प्रणेता सुमित कुमार और अमित कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हमारे आसपास के परिवेश को फिर से हरा-भरा बनाना है। पेड़ लगाने से न सिर्फ वातावरण शुद्ध होगा&comma; बल्कि लगातार गिर रहे भूमि के जलस्तर में भी सुधार आएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान कई वर्षों से लगातार चलाया जा रहा है&comma; जिसके तहत हर साल 30 जून से बारिश के मौसम तक लगभग तीन महीने तक लोगों को मुफ्त पौधे बांटे जाते हैं।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनीत कुमार जी का विशेष योगदान रहा। उन्होंने इस मुहिम की सराहना करते हुए छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए अपने विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने बच्चों अत्यधिक पौधा लगाने हेतु अपील किए एवं ग्रीन विलेज मुहिम का भी सराहना किये। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिका तनु शर्मा और कुमारी पुष्पा जी ने भी बच्चों को संबोधित किया और उन्हें अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी जिम्मेदारी उठाने का संदेश दिया।इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक&comma; छात्र और मुहिम से जुड़े सदस्य उपस्थित थे। बच्चों ने हाथों में पौधे लेकर पर्यावरण को बचाने का नारा भी बुलंद किया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

झमाझम बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, एम्स रोड से संपतचक तक सड़कों पर भरा पानी

रबीउल अव्वल का चांद नहीं दिखा, 15 अगस्त से शुरू होगा नया इस्लामी महीना

सुखबीर सिंह बादल पर हुए जानलेवा हमले की तख्त श्री पटना साहिब कमेटी ने की कड़ी निंदा