बैंकॉक में एम्स पटना की डॉ. व्याख्या गुप्ता को सिल्वर यंग सर्जन अवार्ड

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> एम्स पटना की दंत चिकित्सा विभाग की सीनियर रेजिडेंट डॉ&period; व्याख्या गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए सिल्वर यंग सर्जन अवार्ड हासिल किया है&period; उन्हें यह सम्मान थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 1 से 3 अक्टूबर तक आयोजित क्रैनियोमैक्सिलोफेशियल सर्जरी के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन फेस अहेड 2026 में मिला&period; एओ सीएमएफ की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में उन्हें द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डॉ&period; व्याख्या गुप्ता को यह पुरस्कार मायोफेशियल पेन डिसफंक्शन सिंड्रोम के उपचार पर शोध-पत्र प्रस्तुत करने के लिए दिया गया&period; उनके शोध का विषय डेक्स्ट्रोज प्रोलोथेरेपी बनाम लिग्नोकेन था&period; यह शोध एम्स पटना के दंत चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ&period; नक़ूश हैदरी के मार्गदर्शन में किया गया&period; शोध में इस बीमारी के उपचार के विभिन्न चिकित्सकीय तरीकों का अध्ययन किया गया है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस उपलब्धि पर एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक प्रो&period; &lpar;ब्रिगेडियर&rpar; डॉ&period; राजू अग्रवाल ने डॉ&period; गुप्ता को बधाई दी&period; उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां संस्थान में शोध और अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के साथ युवा चिकित्सकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दंत चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष प्रो&period; &lpar;डॉ&period;&rpar; शिवेंद्र चौधरी ने भी डॉ&period; गुप्ता को बधाई देते हुए उनके शोध प्रयासों की सराहना की&period; उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान&comma; नवाचार और अकादमिक सहयोग के महत्व पर जोर दिया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सत्तार मेमोरियल कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ भारत का संदेश

संपतचक में पूजा पंडालों के कारण पटना-गया हाईवे पर महाजाम, 10 मिनट की दूरी तय करने में लग रहा एक घंटा

खगौल में जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, 10,500 रुपये नकद और चार मोबाइल बरामद!