संपतचक में पूजा पंडालों के कारण पटना-गया हाईवे पर महाजाम, 10 मिनट की दूरी तय करने में लग रहा एक घंटा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत<&sol;strong>। संपतचक में दुर्गा पूजा को लेकर सड़क किनारे बनाए गए बड़े-बड़े पूजा पंडालों के कारण पटना-गया मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था चरमराने लगी है&period; हाईवे पर लग रहे लंबे जाम से ट्रक&comma; बस और दूसरे यात्री वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे हैं&period; हालात ऐसे हैं कि महज दस मिनट की दूरी तय करने में एक घंटे से अधिक समय लग रहा है&period; सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से आम यात्रियों&comma; स्थानीय लोगों और दूसरे राज्यों से आने-जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना जीरो माइल से बैरिया बस स्टैंड&comma; इलाहीबाग&comma; चक बैरिया&comma; मानपुर&comma; अब्दुल्लाहचक&comma; सिरपतपुर&comma; संपतचक बाजार और सोहगी मोड़ होते हुए गौरीचक तक कई जगहों पर दुर्गा पूजा के बड़े-बड़े पंडाल बनाए गए हैं&period; इनमें से कई पंडाल मुख्य सड़क के बिल्कुल किनारे हैं&period; इसके कारण हाईवे पर वाहनों के आवागमन के लिए जगह कम पड़ रही है&period; पूजा पंडालों के आसपास श्रद्धालुओं की आवाजाही और वाहनों की भीड़ बढ़ने से जाम की स्थिति और गंभीर हो रही है&period; खासकर भारी वाहनों को संपतचक बाजार पार करने में काफी समय लग रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोगों का कहना है कि उत्तर बिहार को दक्षिण बिहार से जोड़ने वाले इस प्रमुख मार्ग पर दुर्गा पूजा के दौरान यातायात का दबाव बढ़ना पहले से तय था&period; पटना जीरो माइल से गया&comma; मसौढ़ी और जहानाबाद की ओर जाने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर पूजा पंडालों के निर्माण से पहले प्रशासन को पूजा समितियों के साथ बैठक करनी चाहिए थी&period; बैठक में यह तय किया जा सकता था कि पंडाल कहां और किस तरह बनाए जाएं&comma; ताकि श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ यातायात भी सुचारू बना रहे&period; लोगों का कहना है कि समय रहते योजना बनाई जाती तो इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संपतचक बाजार में स्थिति अधिक गंभीर बनी हुई है&period; यहां थाना के सामने ही वाहनों की आवाजाही को लेकर वनवे व्यवस्था लागू कर दी गई है&period; इसके कारण बाजार से गुजरने वाले वाहनों को एक-एक कर निकलना पड़ रहा है&period; भारी वाहनों की संख्या अधिक होने से जाम लगातार बढ़ रहा है&period; इसका असर छोटे वाहनों और दोपहिया चालकों पर भी पड़ रहा है&period; लोगों को बाजार पार करने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नवरात्र और दशहरा के दौरान पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ने की संभावना है&period; ऐसे में यातायात की समस्या और गंभीर हो सकती है&period; पटना-गया मार्ग से संपतचक होकर आने-जाने वाले लोगों को आने वाले दिनों में अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलना पड़ सकता है&period; स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और पूजा समितियों के सहयोग से जाम की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जाम से राहत दिलाने के लिए जब्त वाहन हटाए जा रहे हैं&colon; थानाध्यक्ष<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गोपालपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि लोगों को जाम से राहत दिलाने और वाहनों को जल्द से जल्द निकालने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं&period; संपतचक बाजार में सड़क किनारे जब्त कर रखे गए थाना के वाहनों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है&period; इन वाहनों के हटने से सड़क पर जगह बढ़ेगी और आवागमन को आसान बनाने में मदद मिलेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पूजा समितियों के स्वयंसेवक भी संभालेंगे यातायात&colon; अमित कुमार<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संपतचक नगर परिषद के अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि नवरात्र के दौरान पटना-गया मुख्य मार्ग पर वाहनों का परिचालन सुचारू बनाए रखने के लिए पूजा समितियों के स्वयंसेवक भी तैनात रहेंगे&period; स्वयंसेवक चौबीसों घंटे मुस्तैदी से यातायात व्यवस्था संभालने और वाहनों को जल्द निकलवाने में सहयोग करेंगे&period; उन्होंने कहा कि प्रशासन और पूजा समितियों के आपसी सहयोग से लोगों की परेशानी कम करने का प्रयास किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सत्तार मेमोरियल कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ भारत का संदेश

बैंकॉक में एम्स पटना की डॉ. व्याख्या गुप्ता को सिल्वर यंग सर्जन अवार्ड

खगौल में जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, 10,500 रुपये नकद और चार मोबाइल बरामद!