छात्रों ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

&NewLine;<p><br><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> &colon; जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जहां देशभर में गुस्सा है&comma; वहीं नरपतगंज प्रखंड के घुरना बाजार स्थित अद्वैत मिशन स्कूल के शिक्षक व छात्र छात्राओं ने दो मिनट का मौन धारण कर इस हमले में मारे गए 26 लोगों को श्रद्धांजलि दी । स्कूल प्रशासन ने मोदी सरकार से पाकिस्तान से बदला लेने की भी मांग की है । विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजीत तिवारी ने कहा कि पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर हुए हमले को लेकर देश भर में गुस्सा है ।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि जैसे ही इस हमले की तस्वीर देखी उनकी रूह कांप उठी । इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस हमले में मारे गए 26 लोगों की आत्मा की शांति के लिए दुआ की है । उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपील किया है कि इस हमले में शामिल आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाए । इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजीत तिवारी&comma; कमल गुप्ता&comma; उमेश कुमार&comma; गौरव कुमार&comma; प्रियंका कुमारी&comma; रुपम कुमारी&comma; राशि जैन &comma;अनीसा कुमारी&comma; सुषमा कुमारी&comma; कृष्णा कुमार&comma; आदि मौजूद थे ।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना जिला न्यायालय का बड़ा आदेश : रुक्मणी बिल्डटेक की संपत्ति होगी कुर्क

टूटी पाइपलाइन से घरों में पहुंच रहा नाले का गंदा पानी

शाहपुर डबल मर्डर पर सांसद पप्पू यादव का हमला : अपराधियों को संरक्षण दे रही है सरकार