भीषण गर्मी से बचाव को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> भीषण गर्मी और लू से लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच द्वारा नुक्कड़ नाटक की श्रृंखला के तहत वाल्मी&comma; फुलवारी शरीफ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया&period; इस अवसर पर महेश चौधरी द्वारा लिखित एवं मिथिलेश कुमार पांडे निर्देशित नुक्कड़ नाटक &OpenCurlyDoubleQuote;गर्मी से सतर्क और सुरक्षित रहें” का प्रभावशाली मंचन किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नाटक के माध्यम से कलाकारों ने आम लोगों को भीषण गर्मी और लू के खतरे से बचाव के उपायों की जानकारी दी&period; कलाकारों ने संदेश दिया कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें और शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें&period; लोगों को अधिक मात्रा में पानी पीने&comma; हल्के रंग के ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनने तथा सिर को गमछा या टोपी से ढंककर रखने की सलाह दी गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नाटक में यह भी बताया गया कि खाली पांव धूप में नहीं चलना चाहिए तथा हल्का और पौष्टिक भोजन करना चाहिए&period; गर्मी के मौसम में तरबूजा&comma; खीरा&comma; ककड़ी&comma; नींबू और संतरा जैसे फलों का सेवन लाभदायक बताया गया&period; वहीं लस्सी&comma; छाछ&comma; नींबू पानी&comma; नमक-चीनी का घोल और आम का पन्ना नियमित रूप से पीने की अपील की गई। कलाकारों ने बच्चों&comma; बुजुर्गों और पालतू जानवरों का विशेष ध्यान रखने की भी सलाह दी&period; नाटक में लू लगने के लक्षणों जैसे बेहोशी&comma; चक्कर आना&comma; उल्टी&comma; सिर दर्द&comma; अत्यधिक प्यास लगना और तेज धड़कन होने पर तुरंत डॉक्टर के पास ले जाने का संदेश दिया गया। इस नुक्कड़ नाटक में महेश चौधरी&comma; करण&comma; रंजन&comma; पूजा कुमारी&comma; अनुष्का&comma; रानी&comma; सरोज&comma; दिव्यांशी&comma; पनमीर&comma; मो&period; रिजवान एवं मो&period; शोएब कुरैशी ने अभिनय कर लोगों को जागरूक किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पुलिस दबिश और कुर्की की कार्रवाई के बीच अभियुक्त ने किया आत्मसमर्पण

ख़ास रिपोर्ट : मासूमों की जिंदगी बचाने में तन-मन-धन से जुटी पटना पुलिस

पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस का विशेष अभियान, 29 अभियुक्त गिरफ्तार!