परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए चली परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, वार रूम रहा सक्रिय

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>हाजीपुर&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>परीक्षार्थियों एवं यात्रियों को सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेलवे द्वारा विभिन्न प्रमुख स्टेशनों के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया। परीक्षार्थियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए और अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन सुनिश्चित किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार&comma; 23 मई 2026 को शाम 5 बजे मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी। वहीं&comma; 24 मई को दोनों पालियों की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तीन रेक तैयार रखे गए थे। इनमें दरभंगा से पाटलिपुत्र के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन दोपहर 2&colon;15 बजे रवाना हुई&comma; जबकि मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र के लिए क्रमशः शाम 3 बजे और 6&colon;15 बजे दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया। क्राउड मैनेजमेंट को लेकर रेलवे का वार रूम विशेष रूप से सक्रिय रहा। स्टेशनों पर आरपीएफ की तैनाती की गई तथा उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से परीक्षार्थियों और यात्रियों को ट्रेनों के संचालन से संबंधित रियल टाइम जानकारी उपलब्ध कराई गई। भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों के लिए स्टेशनों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई&comma; ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पुलिस दबिश और कुर्की की कार्रवाई के बीच अभियुक्त ने किया आत्मसमर्पण

ख़ास रिपोर्ट : मासूमों की जिंदगी बचाने में तन-मन-धन से जुटी पटना पुलिस

पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस का विशेष अभियान, 29 अभियुक्त गिरफ्तार!