मार्केट में भीषण आग, दो दुकानों समेत दो बाइक जलकर राख

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर मोहल्ले में रविवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आरपी सिंह मार्केट में अचानक भीषण आग लग गई&period; आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा मार्केट धुएं और आग की लपटों से घिर गया&period; मौके पर मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई&period;आग की चपेट में आरएस गारमेंट्स और मां दुर्गा डेकोरेटर नामक दो दुकानें पूरी तरह आ गईं&period; दोनों दुकानों में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया&period; वहीं मार्केट परिसर में खड़ी एक बुलेट बाइक और एक अन्य मोटरसाइकिल भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गई&period;सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं&period; दमकल कर्मियों ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया&period; इस दौरान पूरे इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की जानकारी देते हुए मार्केट के मालिक शिवम कुमार ने बताया कि मार्केट में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ&comma; जिसके बाद आग भड़क उठी&period; इस घटना में करीब 30 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है&period; उन्होंने बताया कि आरएस गारमेंट्स की दुकान करीब एक वर्ष पहले खोली गई थी&period; घटना के बाद व्यापारियों में मायूसी और आक्रोश का माहौल है&period; उन्होंने बताया शुरुआत में लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की&comma; लेकिन तेज हवा और ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई&period; दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठानों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में जुट गए&comma; लेकिन आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। गोपालपुर थाना प्रभारी अमित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित पक्ष से लिखित आवेदन मांगा गया है&period; आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पुलिस दबिश और कुर्की की कार्रवाई के बीच अभियुक्त ने किया आत्मसमर्पण

ख़ास रिपोर्ट : मासूमों की जिंदगी बचाने में तन-मन-धन से जुटी पटना पुलिस

पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस का विशेष अभियान, 29 अभियुक्त गिरफ्तार!