बाइक सवार बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की जिसका CCTV में कैद हुई वारदात

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी मोड़ के पास बुधवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने लगभग 4&colon;30 ग्राम की सोने की चेन झपट ली। चेन स्नेचिंग की पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।पीड़ित पंकज कुमार के मुताबिक&comma; वह बुधवार सुबह अपने घर से निकलकर कार्यालय की ओर जा रहे थे। तो करीब सुबह 7&colon;50 बजे कुर्जी मोड़ के पास वह एक ऑटो चालक से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो लोग वहां पहुंचे।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जा रहा है कि बाइक पर पीछे बैठी एक लड़की ने मौका मिलते ही पंकज कुमार के गले से सोने की चेन झपट ली। वारदात इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित कुछ समझ पाते&comma; इससे पहले ही दोनों आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए।<br>पीड़ित के अनुसार&comma; झपटी गई सोने की चेन की कीमत करीब 7 लाख रुपये है। घटना के बाद उन्होंने तत्काल दीघा थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी&comma; इधर&comma; दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज में बाइक पर सवार दोनों संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना से लोगों में चिंता बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की पहचान होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया