मानिकपुर में SSB-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 29 किलो गांजा बरामद

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल &lpar;SSB&rpar; बथनाहा और फुलकाहा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा मानिकपुर गांव के वार्ड संख्या-8 में सीमा स्तंभ संख्या 189&sol;3 से करीब 100 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में सड़क किनारे पटुआ के कचरे के नीचे छिपाकर रखा गया था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार&comma; शुक्रवार&comma; 28 अगस्त 2026 की शाम 56वीं वाहिनी के &OpenCurlyQuote;आई’ समवाय फुलकाहा के कार्यक्षेत्र में गांजा छिपाकर रखे जाने की सूचना SSB को मिली। सूचना के बाद &OpenCurlyQuote;आई’ समवाय फुलकाहा के प्रभारी सहायक सेना नायक राणा कुमार के निर्देशन में SSB जवानों ने फुलकाहा थाना के एसआई रमेश कुमार सिंह के साथ संयुक्त विशेष गश्ती दल का गठन किया। टीम तत्काल मानिकपुर क्षेत्र की ओर रवाना हुई। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने सड़क किनारे संदिग्ध स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान पटुआ के कचरे के नीचे दो सफेद बोरियां दिखाई दीं। बोरियों की जांच करने पर उसमें कुल 29 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि गांजा नेपाल की ओर से भारत लाकर तस्करी के उद्देश्य से सड़क किनारे छिपाकर रखा गया था। हालांकि&comma; गांजा किसके द्वारा और कहां से लाया गया था&comma; इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। संयुक्त टीम ने बरामद गांजे को विधिवत जब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तस्करी में शामिल लोगों की पहचान के साथ-साथ पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए छानबीन की जा रही है। SSB अधिकारियों ने बताया कि 56वीं वाहिनी अपने कार्यक्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी सहित सभी गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। सीमा क्षेत्र में लगातार गश्त&comma; निगरानी और संयुक्त कार्रवाई के माध्यम से तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस संबंध में समवाय प्रभारी सहायक सेना नायक राणा कुमार ने कहा कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर SSB की पैनी नजर है और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूचना तंत्र को और मजबूत करते हुए तस्करी से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

रक्षाबंधन पर पार्षद अंजली राय ने मुख्यमंत्री और विधायक को बांधी राखी, जनहित के मुद्दों पर भी हुई चर्चा

“शिक्षक त्रस्त, नेता मस्त” की राजनीति अब नहीं चलेगी

दानापुर में RPS मोड़ से PGS मोड़ तक अवैध खटालों पर लोगों में आक्रोश, प्रशासन की कार्रवाई में कई गायें पकड़ी गईं