गुलशन हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल, कारतूस और दो चारपहिया वाहन बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>दीदारगंज थाना क्षेत्र के गुलमहियाबाग में चर्चित बाइक राइडर गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुनील कुमार&comma; रणधीर कुमार&comma; अनिल कुमार और राहुल कुमार के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान एक पिस्टल&comma;दो जिंदा कारतूस&comma;पांच मोबाइल फोन और दो चारपहिया वाहन बरामद किए हैं। हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई के बाद अब हत्या के पीछे की वजह और अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर जांच तेज हो गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;10&sol;IMG-20261013-WA0007&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-94746" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना के ग्रामीण एसपी कोमल मीणा ने बताया कि 9 अक्टूबर 2026 की गुलमहियाबाग गांव में गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दीदारगंज थाना कांड संख्या 236&sol;26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। प्राथमिकी में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।विशेष छापेमारी दल ने की कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष छापेमारी दल का गठन किया था। इसके बाद संभावित ठिकानों पर छापेमारी और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;10&sol;IMG-20261013-WA0008-840x473&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-94747" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हथियार और वाहन बरामद पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक पिस्टल&comma; दो जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही दो चारपहिया वाहन भी बरामद किए गए। पुलिस इन बरामद सामानों की हत्याकांड से संबंधित भूमिका की जांच कर रही है। हालांकि&comma; बरामद हथियार और वाहनों का इस्तेमाल घटना में किस तरह किया गया&comma; इस संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है पुलिस की कार्रवाई के बाद अब मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान&comma; उनकी भूमिका और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ तथा अन्य साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद हत्याकांड से जुड़ी और जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

माता सुंदरी निवास के 50 से अधिक कमरे, संगत के लिए होंगे तैयार

तख्त श्री पटना साहिब में नतमस्तक हुए ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी, करियर की सफलता के लिए की अरदास

हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार; हथियार और कार बरामद!