सीमा क्षेत्र में SSB-बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 किलो गांजा जब्त

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong>। नरपतगंज के घूरना थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल &lpar;SSB&rpar; और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। गांजा सीमा स्तंभ संख्या 192 के समीप भारत की ओर करीब 400 मीटर अंदर एक खेत से बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में गांजा नेपाल से भारत की ओर लाए जाने की आशंका जताई जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार&comma; शुक्रवार&comma; 28 अगस्त की शाम 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल&comma; बथनाहा के कार्यक्षेत्र अंतर्गत एच समवाय घूरना की संयुक्त विशेष गश्ती टीम को मादक पदार्थ छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने सीमा क्षेत्र के आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक खेत में बोरे में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घूरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक खेत में बोरे में कुछ संदिग्ध सामान छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही टीम गठित कर उक्त स्थल पर छापेमारी की गई&comma; जहां से गांजा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मामले में अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर तस्कर की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। जब्त गांजा को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद घूरना थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। सीमा क्षेत्र में लगातार हो रही इस तरह की कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं&comma; 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने कहा है कि उसके कार्यक्षेत्र में सभी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष गश्त एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

रक्षाबंधन पर पार्षद अंजली राय ने मुख्यमंत्री और विधायक को बांधी राखी, जनहित के मुद्दों पर भी हुई चर्चा

“शिक्षक त्रस्त, नेता मस्त” की राजनीति अब नहीं चलेगी

दानापुर में RPS मोड़ से PGS मोड़ तक अवैध खटालों पर लोगों में आक्रोश, प्रशासन की कार्रवाई में कई गायें पकड़ी गईं