अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, हत्या कांड के दो फरार आरोपी ने किया सरेंडर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>चौक थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी&comma; वारंटी की गिरफ्तारी&comma; शराब पीकर उत्पात मचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं चर्चित हत्या कांड के दो फरार आरोपियों ने पुलिस की दबिश के बाद बाल न्याय बोर्ड में आत्मसमर्पण कर दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>थानाप्रभारी राज किशोर सिंह ने बताया की किला घाट क्षेत्र से चोरी की स्कूटी पर लदे पांच बोरे में कुल 210 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। वहीं चौक थाना कांड संख्या 314&sol;23 &lpar;पॉक्सो एक्ट&rpar; के नामजद एवं गैर-जमानती वारंट के आरोपी विवेक कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा शराब के नशे में अपने पिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इधर&comma; चौक थाना कांड संख्या 27&sol;26 दिनांक 12 जनवरी 2026 &lpar;हत्या कांड&rpar; में पुलिस की लगातार दबिश के बाद दो फरार आरोपियों ने बाल न्याय बोर्ड में आत्मसमर्पण कर दिया। यह मामला भगत सिंह चौक पर चापड़ से हमला कर बिट्टू की हत्या तथा दो अन्य लोगों को घायल करने से संबंधित है। सरेंडर करने वालों की पहचान दीपक कुमार तथा गोल्डन राय है&comma; दोनों खाजेकलां थाना क्षेत्र के गढ़ैया इलाके के निवासी हैं। प्रभारी ने बताया कि सभी मामलों में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

आपसी समन्वय एवं सहयोग से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न करावें चुनाव

‘सुधा’ को बनाएंगे अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड, नालंदा में दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर दान गबन की जांच में फोरेंसिक ऑडिटर शामिल करने के दिए निर्देश