मेहंदीगंज लूटकांड का खुलासा : दो आरोपी गिरफ्तार, दो विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>पटना पुलिस ने मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है&comma; जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल&comma; लूटा गया मोबाइल फोन तथा नकद राशि भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार&comma; 1 जुलाई की रात मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से तीन अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट की थी। घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पूर्वी&rpar; के निर्देशन में तथा राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण&comma; सीसीटीवी फुटेज की जांच और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर मामले का सफल उद्भेदन करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही&comma; दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस ने कार्रवाई के दौरान घटना में प्रयुक्त एक अपाचे मोटरसाइकिल&comma; लूटा गया मोबाइल फोन और नकद राशि बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 राजकिशोर सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

ख़ास रिपोर्ट : जब खाकी बनी अपनों का सहारा, अस्पताल में मनाया आयुष का जन्मदिन

राष्ट्रीय जनता दल का 30वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

एम्स पटना में एनबीईएमएस के राष्ट्रीय शैक्षणिक कार्यक्रम का उद्घाटन, देशभर के 700 से अधिक चिकित्सक व विशेषज्ञ हुए शामिल