पूर्व विधायक नागेंद्र प्रसाद यादव के निधन पर राजद नेताओं ने जताया गहरा शोक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव&comma; पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी&comma; राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद परिवार के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व विधायक नागेंद्र प्रसाद यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। राजद नेताओं ने अपने शोक संदेश में कहा कि नागेंद्र प्रसाद यादव के निधन से बिहार की राजनीति और समाजवादी आंदोलन को अपूरणीय क्षति हुई है। वे सीतामढ़ी जिले के सुरसंड विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक निर्वाचित हुए थे। पिछले कुछ समय से वे अस्वस्थ चल रहे थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शोक व्यक्त करने वालों में सांसद डॉ&period; मीसा भारती&comma; प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल&comma; राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह&comma; उदय नारायण चौधरी&comma; राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी&comma; पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ&period; कांति सिंह&comma; जयप्रकाश नारायण यादव&comma; राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव&comma; सैयद फैसल अली&comma; बिनु यादव&comma; सांसद प्रो&period; मनोज कुमार झा&comma; सुरेंद्र प्रसाद यादव&comma; संजय यादव&comma; राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ&period; सुनील कुमार सिंह&comma; राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय सिंह&comma; प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह&comma; डॉ&period; तनवीर हसन&comma; पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता&comma; शिवचन्द्र राम&comma; इसराइल मंसूरी&comma; सुरेश पासवान&comma; प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू&comma; प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव&comma; विधान पार्षद कारी मोहम्मद सोहैब&comma; प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद&comma; डॉ&period; उर्मिला ठाकुर&comma; पूर्व विधायक अबु दोजाना&comma; मुकेश यादव सहित राजद परिवार के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। नेताओं ने कहा कि नागेंद्र प्रसाद यादव का राजनीतिक और सामाजिक जीवन जनसेवा के प्रति समर्पित रहा। उनके निधन से समाजवादी विचारधारा को गहरा आघात पहुंचा है। राजद नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सीएम ने एक साथ 211 नए डिग्री कॉलेजों में शुरू कराई पढ़ाई, भागलपुर में बनेगा AI और कंप्यूटर साइंस विश्वविद्यालय

बिहार : 13 अगस्त तक बनेंगे नए राशन कार्ड, एसडीओ ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को दिया दैनिक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

बिहार : बरबीघा में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त एक्शन, हटाए गए ठेले-गुमटी, वसूला गया जुर्माना