अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> दशहरा का मेला घूमने निकले संपतचक के डोमनचक और सैदानीचक गांव के बच्चों को अटल पथ पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंद दिया&period; हादसे में डोमनचक निवासी 14 वर्षीय अमरजीत कुमार और सैदानीचक निवासी 19 वर्षीय अंकेश कुमार की मौत हो गयी&comma; जबकि चार बच्चे घायल हो गये&period; घटना की खबर गांव पहुंचते ही दोनों गांवों में कोहराम मच गया&period; मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि डोमनचक और सैदानीचक के छह बच्चे रविवार की रात दशहरा का मेला घूमने पैदल निकले थे&period; इसी दौरान 18 अक्टूबर की रात करीब 11&colon;30 बजे शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के अटल पथ स्थित महेश नगर के पश्चिमी लेन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बच्चों को टक्कर मार दी&period; टक्कर इतनी जोरदार थी कि छह बच्चे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये&period; हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यातायात पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो का नंबर बीआर01जेवाई6754 है&period; पुलिस ने वाहन को जब्त कर यातायात थाना गांधी मैदान परिसर में रखा है&period; परिजनों के फर्दबयान के आधार पर यातायात थाना गांधी मैदान में कांड संख्या 242&sol;26 दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की जा रही है&period; पुलिस घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी जुटा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मृतक अमरजीत कुमार विजय पासवान और जयंती देवी का इकलौता पुत्र था&period; उसके पिता ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं&period; परिवार को बेटे से काफी उम्मीदें थीं&period; अमरजीत की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गयी&period; इकलौते बेटे को खोने के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दूसरा मृतक अंकेश कुमार ललींद्र मोची और सुशीला देवी का पुत्र था&period; वह पढ़ाई कर रहा था और परिवार के भविष्य को बेहतर बनाने का सपना देख रहा था&period; उसके पिता दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं&period; अंकेश की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हादसे में रणवीर कुमार&comma; मोहित कुमार&comma; दीपक कुमार राय और पिंस कुमार घायल हुए हैं&period; रणवीर और मोहित सैदानीचक के रहने वाले हैं&comma; जबकि दीपक कुमार राय शांति कॉलोनी और पिंस कुमार भी सैदानीचक निवासी हैं&period; सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना पर भाकपा माले ने गहरी संवेदना जताते हुए हादसे की निंदा की है&period; भाकपा माले के प्रखंड सचिव सत्यानंद कुमार&comma; लक्ष्मी कुमार&comma; छोटन पासवान और नरेश प्रसाद समेत अन्य नेताओं ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जतायी&period; नेताओं ने फरार स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाकपा माले नेताओं ने सरकार से दोनों मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने तथा परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है&period; नेताओं ने कहा कि गरीब परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है&comma; ऐसे में सरकार को पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

सुरक्षा का भरोसा, शांति और सद्भाव का संदेश जिला पदाधिकारी : श्रीमती वर्षा सिंह