पुलिस अस्पताल, पटना में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को पुलिस अस्पताल&comma; पटना में एशियन हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पूर्वी&rpar; पटना&comma; शैलजा कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने शिविर का निरीक्षण किया तथा चिकित्सकों की टीम से स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए एशियन हॉस्पिटल द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिविर में विभिन्न रोगों की जांच&comma; स्वास्थ्य परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सकीय सुझाव प्रदान किए गए। पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे लाभकारी बताया। स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्देश्य पुलिस बल के सदस्यों एवं उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर पुलिस अस्पताल के चिकित्सक&comma; एशियन हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पूर्व विधायक नागेंद्र प्रसाद यादव के निधन पर राजद नेताओं ने जताया गहरा शोक

जहानाबाद में डीएम-एसपी ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण

खगौल में स्वर्णा लेडिज सैलून एंड स्पा का शुभारंभ, 30 जुलाई तक सभी सेवाओं पर 25 प्रतिशत की छूट