सिलेंडर के लिए सुबह चार बजे से कतार, सुलभ इंडेन सेवा के बाहर उपभोक्ताओं का हंगामा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>फुलवारी शरीफ के नवादा स्थित वाल्मी गोदाम में संचालित सुलभ इंडेन सेवा के बाहर शुक्रवार को गैस सिलेंडर नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा&period; सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर जमा हो गए और व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी जताई&period; स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोगों के अनुसार सुलभ इंडेन सेवा के पास क्षेत्र के सबसे अधिक गैस उपभोक्ता हैं&period; इसके बावजूद गैस वितरण की व्यवस्था संतोषजनक नहीं है&period; उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें सिलेंडर प्राप्त करने के लिए कई दिनों तक चक्कर लगाना पड़ता है&period; शुक्रवार को भी लोग सुबह चार बजे से ही लाइन में खड़े हो गए थे&comma; लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी गैस नहीं मिलने से नाराजगी बढ़ गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह पांच बजे से लेकर करीब दस बजे तक एजेंसी परिसर और उसके बाहर भारी भीड़ लगी रही&period; कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी प्रबंधन उनकी समस्याओं को सुनने के बजाय गेट बंद कर देता है और किसी प्रकार की जानकारी देने से भी बचता है। स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची&period; पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और लाइन लगवाकर गैस सिलेंडर का वितरण शुरू कराया&period; पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित कर व्यवस्थित तरीके से उपभोक्ताओं के बीच सिलेंडर वितरण कराया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उपभोक्ताओं का कहना है कि यह कोई नई समस्या नहीं है&period; गैस सिलेंडर के लिए आए दिन हंगामा&comma; प्रदर्शन और सड़क जाम जैसी स्थिति बन जाती है&period; लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से गैस वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए कहा कि पहले की तरह नियमित और सुचारु रूप से सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए&comma; ताकि आम लोगों को बार-बार परेशानी और अपमान का सामना न करना पड़े। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा&period; उनका कहना है कि घरेलू गैस आम जरूरत की वस्तु है और इसके लिए घंटों लाइन में लगना तथा प्रदर्शन करना प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय के पहुँच पथ का शिलान्यास

बांकीपुर विधानसभा चुनाव में पटना साहिब विधानसभा के कार्यकर्ता चुनाव संचालन का कार्य करेंगे

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पटना सिटी में बड़ा फैसला, राजेश चौधरी बने वाइस-चेयरमैन