शराबबंदी पर जन-जागरूकता में कार्यक्रम शामिल हुए मद्यनिषेध मंत्री रत्नेश सादा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> अररिया जिलान्तर्गत रानीगंज प्रखंड के हाँसा पंचायत के डाक बंगला चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आज रत्नेश सादा&comma; माननीय मंत्री&comma; मद्यनिषेध&comma; उत्पाद एवं निबंधन विभाग का क्षेत्रीय भ्रमण के क्रम में शराबबंदी पर जन-जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में अररिया जिलान्तर्गत कार्यरत सभी जीविका दीदी&comma; शिक्षा सेवक&comma; तालिमी मरकज एवं टोला सेवक सहित लगभग दो हजार से अधिक लोग उपस्थित थे।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर मद्यनिषेध नीति के सफल कार्यान्वयन हेतु सभी प्रकार के नशीले पदार्थों की बुराइयों का प्रचार-प्रसार कर लोगों में नशीले पदार्थों का परित्याग करने की चेतना जागृत करने हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अन्तर्गत जीविका दीदीयों&comma; आशा कार्यकर्त्ता&comma; कला जत्था द्वारा नुकड़ नाटक और गीत-संगीत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थो और जहरीली शराब&sol;जहरीली ताडी के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों का प्रचार-प्रसार किया गया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस कार्यक्रम में निरंजन कुमार झा&comma; अधीक्षक मद्य निषेध&comma; अररिया&comma; डी०पी०एम० जीविका&comma; अररिया&comma; एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम को जिला के मीडियाकर्मी&comma; मद्यनिषेध थानाध्यक्ष&comma; सदर&comma; मद्यनिषेध थानाध्यक्ष&comma; रानीगंज एवं अन्य विभागीय कर्मियों के सहयोग एवं समन्वय से सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शाहपुर डबल मर्डर में अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी : 11 आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार, जल्द होगी कुर्की

राष्ट्रीय मंच पर एम्स पटना के डॉ संतोष कुमार निराला सम्मानित

नशे की हालत में कदापि वाहन नहीं चलाएं : डॉ. साधना ठाकुर