राष्ट्रीय मंच पर एम्स पटना के डॉ संतोष कुमार निराला सम्मानित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना के सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग के सह प्राध्यापक डॉ&period; संतोष कुमार निराला को जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रेसीडेंशियल एप्रिसिएशन अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया है&period; यह प्रतिष्ठित सम्मान इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया। यह सम्मान आईएपीएसएम के राष्ट्रीय सम्मेलन के अवसर पर सिलवासा स्थित नमो चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान में आयोजित समारोह में दिया गया&period; इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ&period; अशोक कुमार भारद्वाज ने डॉ&period; संतोष कुमार निराला को प्रशस्ति पत्र और सम्मान देकर उनकी उपलब्धियों की सराहना की&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सम्मेलन में देशभर से जनस्वास्थ्य और सामुदायिक चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े चिकित्सक&comma; शोधकर्ता और विशेषज्ञ शामिल हुए। डॉ&period; संतोष कुमार निराला को सामुदायिक चिकित्सा&comma; जनस्वास्थ्य अनुसंधान तथा समाज आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में उनके निरंतर योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है&period; उन्होंने अपने शोध कार्यों&comma; प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सामुदायिक स्वास्थ्य पहलों के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा निवारक चिकित्सा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है&period; ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता&comma; रोगों की रोकथाम तथा लोगों को नियमित जांच के प्रति जागरूक करने के लिए भी उन्होंने कई कार्यक्रम चलाए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डॉ&period; निराला का मानना है कि किसी भी समाज को स्वस्थ बनाने के लिए निवारक चिकित्सा और सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना अत्यंत जरूरी है&period; इसी सोच के साथ वे लंबे समय से जनस्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न शोध कार्यों&comma; प्रशिक्षण कार्यक्रमों और स्वास्थ्य अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस उपलब्धि पर एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक सहित संस्थान के कई वरिष्ठ चिकित्सकों और कर्मियों ने डॉ&period; निराला को बधाई दी है&period; उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल डॉ&period; निराला की व्यक्तिगत उपलब्धि है&comma; बल्कि एम्स पटना की बढ़ती शैक्षणिक प्रतिष्ठा और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान की सक्रिय भूमिका का भी प्रतीक है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संस्थान के अधिकारियों ने कहा कि एम्स पटना के शिक्षक और चिकित्सक शोध&comma; सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम&comma; कार्यशालाओं&comma; प्रशिक्षण शिविरों और सामुदायिक स्वास्थ्य गतिविधियों के माध्यम से चिकित्सा ज्ञान को समाज की जरूरतों से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं&period; ऐसे प्रयासों से न केवल चिकित्सा शिक्षा को मजबूती मिलती है बल्कि आम लोगों तक बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में भी मदद मिलती है। एम्स पटना परिवार ने डॉ&period; संतोष कुमार निराला को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी जनस्वास्थ्य और सामुदायिक चिकित्सा के क्षेत्र में इसी तरह महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे और समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शाहपुर डबल मर्डर में अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी : 11 आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार, जल्द होगी कुर्की

नशे की हालत में कदापि वाहन नहीं चलाएं : डॉ. साधना ठाकुर

जनता दरबार में एसपी ने सुनी 13 लोगों की शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश