शाहपुर डबल मर्डर में अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी : 11 आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार, जल्द होगी कुर्की

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित। <&sol;strong>पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में रिसेप्शन समारोह के दौरान दो सगे भाइयों की गोली मारकर की गई हत्या की सनसनीखेज वारदात को कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है&period; इस बीच पुलिस ने फरार चल रहे 11 आरोपितों के घरों पर अदालत के आदेश से इश्तिहार चस्पा कर दिया है। निर्धारित समय के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने पर अब उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। डबल मर्डर में कृष्णा राय प्रेम शंकर यादव और उनके परिवार के जितेंद्र शैलेश नीरज प्रिंस सहित 11 लोग नाम जद है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ज्ञात हो कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में रहने वाले 32 वर्षीय मनीष कुमार और उनके छोटे भाई 24 वर्षीय मंजीत कुमार मोहल्ले के ही दौलत राय के बेटे के रिसेप्शन समारोह में शामिल होने गए थे&period; इसी दौरान पहले से घात लगाए हथियारबंद अपराधियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी&period; गोली लगने से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए&period; आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोग दोनों को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल &lpar;एनएमसीएच&rpar; लेकर पहुंचे&comma; जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान दोनो को मृत घोषित कर दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी&period; पुलिस ने मौके से कई खोखा बरामद किए थे और प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी&period; मृतकों के पिता राज किशोर प्रसाद ने आरोप लगाया था कि कृष्णा राय और प्रेम राय समेत अन्य लोग पहले से ही उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देते थे&period; उन्होंने कई बार इस संबंध में पुलिस के वरीय अधिकारियों को भी जानकारी दी थी&comma; लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई&period;<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं&period; पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज&comma; गवाहों के बयान और सभी आरोपितों का नाम-पता होने के बावजूद किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाना कई सवाल खड़े कर रहा है&period; इधर पीड़ित परिवार का कहना है कि खुलेआम दो भाइयों की हत्या कर देने वाले अपराधी आखिर कहां छिपे हुए हैं और पुलिस अब तक उन्हें पकड़ क्यों नहीं पा रही है। मामले में गोपालपुर थाना की पुलिस ने फरार चल रहे 11 नामजद आरोपितों के घरों पर इश्तिहार चस्पा कर दिया है और उन्हें अदालत में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है&period; पुलिस का कहना है कि तय समय के भीतर अगर आरोपित सामने नहीं आते हैं तो उनके घरों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। गोपालपुर थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दोनों भाइयों की हत्या साजिश के तहत पहले से पूरी योजना बनाकर की गई थी&period; घटना के बाद सभी आरोपित फरार हो गए और तब से लगातार ठिकाना बदलते हुए छिपे हुए हैं&period; उन्होंने कहा कि आरोपित मोबाइल फोन का भी इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं और अपने रिश्तेदारों से भी संपर्क नहीं कर रहे हैं&comma; जिससे उनकी लोकेशन का पता लगाना मुश्किल हो रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>थाना अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और तकनीकी माध्यम से भी आरोपितों की तलाश जारी है&period; उन्होंने भरोसा दिलाया कि अपराधी चाहे जहां भी छिपे हों&comma; पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार कर कानून के कटघरे में खड़ा करेगी&period;थाना अध्यक्ष ने कहा कि यदि निर्धारित समय में आरोपित हाजिर नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी&period; पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर दो जवान बेटों की हत्या के बाद परिवार में गहरा शोक और भय का माहौल है&period; परिजन लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं और आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इधर घटना के बाद से मृतकों के परिवार में भय और शोक का माहौल बना हुआ है&period; परिजनों का कहना है कि दिनदहाड़े हुई इस डबल मर्डर की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया था&comma; लेकिन अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय मंच पर एम्स पटना के डॉ संतोष कुमार निराला सम्मानित

नशे की हालत में कदापि वाहन नहीं चलाएं : डॉ. साधना ठाकुर

जनता दरबार में एसपी ने सुनी 13 लोगों की शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश