राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के बिहार प्रदेश संगठन मंत्री बने प्रवीण साह

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> फारबिसगंज। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहू मुरारी गुप्ता के निर्देश पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साव ने प्रदेश कमिटी का पुनर्गठन करते हुए फारबिसगंज निवासी प्रवीण साह को संगठन का बिहार प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रवीण साह को मनोनयन पत्र भी सौंपा गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साव ने जारी पत्र में कहा कि प्रवीण साह की समाज के प्रति निष्ठा&comma; कर्मठता&comma; सद्भावना एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रवीण साह अपनी संगठनात्मक कुशलता से संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे तथा संगठन के विचार&comma; सिद्धांत और उद्देश्यों के अनुरूप तेली साहू महासंगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि प्रवीण साह समाजहित और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं और भविष्य में भी संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। प्रवीण साह के मनोनयन की खबर मिलते ही समर्थकों और समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सुशील साह&comma; पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष शंभु साह&comma; वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अरुण निराला&comma; गंगा साह&comma; भाजपा नेता प्रदीप कनोजिया&comma; जेएसएफ के प्रदेश कोषाध्यक्ष मृणाल शेखर&comma; पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश साह&comma; दिनेश साह&comma; रामदेव साह&comma; रवि साह&comma; मिथिलेश साह&comma; राकेश साह&comma; महेश साह&comma; अजय साह&comma; अरविंद साह&comma; रूपेश साह&comma; संतोष साह&comma; राजेश साह एवं संजय साह सहित कई लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रवीण साह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

परसा बाजार थाना पुलिस ने चोरी के 7 मोबाइल व केटीएम बाइक के साथ 4 अभियुक्तों को दबोचा

वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के टेंपू संग दो गिरफ्तार!

महिला कॉलेज खगौल में 30 घंटे की वॉलेंट्रीयरशिप कार्यक्रम की शुरुआत