स्लम वासियों के लिए वरदान साबित हो रहा है आयुष्मान भारत कार्ड

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> अदालतगंज स्लम वासियों के लिए आयुष्मान भारत कार्ड वरदान साबित हो रहा है। स्लम वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिले&comma; इसके लिए मुहिम चलाकर स्लम में रहने वाले पात्र लाभार्थियों का कैंप मोड में आयुष्मान भारत कार्ड बनाया जा रहा है। ये बातें सोमवार को वार्ड नंबर 21 की पार्षद श्वेता रंजन ने अदालत गंज स्लम में 58 लाभार्थियों के बीच आयुष्मान भारत कार्ड वितरण के दौरान कहीं। इस विशेष कार्ड निर्माण शिविर सह वितरण कार्यक्रम का आयोजन सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च &lpar;सीएफएआर&rpar; संस्था के सहयोग से किया गया। इस दौरान श्वेता रंजन ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि वार्ड का कोई भी गरीब परिवार पैसों के अभाव में इलाज से वंचित न हो।  <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>झुग्गी-झोपड़ियों और स्लम इलाकों में रहने वाले परिवारों के लिए बीमारी के समय इलाज का भारी-भरकम खर्च उठाना बेहद मुश्किल होता है। आयुष्मान कार्ड मिलने से आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने वाले 58 लोगों को गंभीर बीमारियों की स्थिति में प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा। सामाजिक संस्था सीफार के साथ मिलकर आगे भी ऐसे शिविर कैंप मोड में लगाए जाएंगे&comma; ताकि छूटे हुए लोगों का कार्ड जल्द और आसानी से बन सके। उन्होंने इस मुहिम में सीफार संस्था के द्वारा तकनीकी सहयोग देने के लिए सराहना की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>स्लम के इंद्रजीत को आयुष्मान कार्ड से मिला नया जीवन &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वार्ड पार्षद ने बताया कि आयुष्मान भारत कार्ड का महत्व क्या है। इसका जीवंत उदाहरण इंद्रजीत कुमार हैं। इंद्रजीत मुंह के कैंसर बीमारी से पीड़ित थे। पैसे के अभाव में बड़े अस्पताल में इलाज कराने में सक्षम नहीं थे। इस दौरान इनका आयुष्मान भारत कार्ड बनाया गया। इसके बाद इनका इलाज आईजीआईएमएस अस्पताल में हुआ &nbsp&semi;आज ये पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर नई जिंदगी जी रहे है। आयुष्मान कार्ड वितरण के मौके पर सीफार प्रतिनिधि ने बताया कि स्लम क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण कई लोग इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहे थे। संस्था ने घर-घर जाकर लोगों के दस्तावेज जुटाए और कार्ड बनवाने में मदद की। मौके पर कार्ड पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस प्रयास के लिए पार्षद व संस्था का आभार जताया। कार्ड वितरण के दौरान कम्युनिटी मोबिलाइजर अरविंद कुमार&comma;लाभार्थी रागिनी कुमारी&comma; सुनीता कुमारी&comma;कांता देवी&comma; अनिता कुमारी&comma; निर्मला देवी&comma; राजू पासवान&comma; प्रीति कुमारी और अनुराग कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

परसा बाजार थाना पुलिस ने चोरी के 7 मोबाइल व केटीएम बाइक के साथ 4 अभियुक्तों को दबोचा

वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के टेंपू संग दो गिरफ्तार!

महिला कॉलेज खगौल में 30 घंटे की वॉलेंट्रीयरशिप कार्यक्रम की शुरुआत