महिला दिवस पर बाल विवाह मुक्त समाज का दिलाया संकल्प

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर बथनाहा के मॉडल गांव बघुआ में बिहार को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे &OpenCurlyDoubleQuote;100 डेज़ कैंपेन” के तहत 56 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल &lpar;एसएसबी&rpar; द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व 56 वीं वाहिनी के कमांडेंट शाश्वत कुमार के निर्देशन में सशस्त्र सीमा बल&comma; भारत सरकार द्वारा किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त बाल विवाह की कुप्रथा को समाप्त करना तथा बेटियों को सशक्त&comma; शिक्षित और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसके खिलाफ जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात एसएसबी के जवानों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि&comma; देश की बेटियाँ और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में नरपतगंज के भाजपा विधायक देवंती यादव&comma; चन्दन ठाकुर&comma; संजय शर्मा&comma; विक्रम कुमार&comma; माला मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग तथा एसएसबी के जवान मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार में 104.9 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार!

इबोला जैसी स्वास्थ्य आपदा से निपटने की तैयारी परखी गई, एम्स पटना में हुआ हाई-लेवल मॉक ड्रिल

नागालैंड के राज्यपाल का हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन