बथनाहा पुलिस ने फरार चल रहे लूट कांड के आरोपी को सुपौल से किया गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong>। बथनाहा पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने लूट के मामले में पिछले कई महीनों से फरार चल रहे शातिर अभियुक्त दीपक यादव उर्फ डोमा को सुपौल जिले से गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बीते 11 अगस्त 2025 की है&comma; जब श्यामनगर निवासी सूरज कुमार मंडल अपनी दुकान का काम खत्म कर घर लौट रहे थे। उसी दौरान कजरा रिंग बांध के पास दो अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और उनसे सात हजार लूट लिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पीड़ित ने इस संबंध में श्यामनगर के ही दीपक कुमार यादव और धीरज कुमार यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी कांड संख्या 76&sol;25 दर्ज कराई थी। वारदात के बाद से ही आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर बथनाहा पुलिस ने दबिश देते हुए मुख्य आरोपी दीपक यादव पिता- विनोद यादव को सुपौल से धर दबोचा। पुलिस के अनुसार&comma; पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ धारा 309&lpar;4&rpar; के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

शिक्षक दिवस पर विधायक को छात्र ने भेंट किया गुलाब

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बिना विकसित भारत संभव नहीं

बिहार में बनेगा शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय, शिक्षा विभाग और Google के बीच हुआ MoU