17 सितंबर को फुलवारी में जलेंगे आशीर्वाद के दीप, सेवा संकल्प अभियान की सफलता को लेकर प्रखंड में हुई बैठक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष के समर्पण को लेकर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की सफलता के लिए मंगलवार को फुलवारी शरीफ प्रखंड मुख्यालय परिसर में कार्यशाला सह बैठक आयोजित की गई&period; बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मिश्रा ने अभियान के उद्देश्य&comma; कार्यक्रम और तैयारियों की विस्तृत जानकारी अधिकारियों को दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में प्रखंड&comma; अंचल&comma; शिक्षा विभाग&comma; जीविका&comma; बाल विकास परियोजना&comma; आंगनबाड़ी केंद्र&comma; प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए&period; प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत शाम छह बजे विभिन्न केंद्रों पर आशीर्वाद दीप प्रज्वलित किया जाएगा&period; उन्होंने सभी संबंधित विभागों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने बताया कि फुलवारी शरीफ प्रखंड क्षेत्र में 250 आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक साथ शाम छह बजे आशीर्वाद दीप प्रज्वलित करने की तैयारी की जा रही है&period; इसके लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में अधिकारियों ने अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाने को लेकर अपनी तैयारियों की जानकारी साझा की&period; अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित समय पर सभी केंद्रों पर दीप प्रज्वलन हो&comma; इसके लिए स्थानीय स्तर पर आवश्यक समन्वय किया जा रहा है। कार्यशाला में बताया गया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के समर्पण को जनभागीदारी के माध्यम से रेखांकित करना है&period; इसके तहत विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थानों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। प्रखंड स्तर पर अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विभागवार जिम्मेदारियां तय कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

विधायक रत्नेश कुशवाहा ने सिंघानिया परिवार से की मुलाकात, दी सांत्वना

360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां को लेकर प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने विधायक रत्नेश कुशवाहा के साथ की अहम बैठक

झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर, 90 लाख की वसूली, महिला हुए गिरफ्तार!