पथरदेवा में SSB की कार्रवाई, 9.5 किलो गांजा बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong>। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत SSB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पथरदेवा वार्ड संख्या-01 से 9&period;5 किलोग्राम गांजा बरामद किया। कार्रवाई मंगलवार को बीओपी पथरदेवा&comma; आई समवाय फुलकाहा की टीम ने विशेष गश्ती के दौरान की। जानकारी के अनुसार&comma; जवान सीमा क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से भारत की तरफ गांजा लाए जाने की सूचना पर जवानों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। जवानों की कार्रवाई के दौरान तस्कर गांजा छोड़कर मौके से फरार हो गया। तलाशी लेने पर पारदर्शी प्लास्टिक में पैक 9&period;5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बरामद गांजा को मंगलवार को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए बथनाहा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कार्रवाई में मुख्य आरक्षी&sol;सामान्य समेत कुल तीन SSB जवान शामिल थे। यह कार्रवाई आई समवाय फुलकाहा के प्रभारी सहायक सेना नायक राणा कुमार के निर्देशन में की गई। सहायक सेना नायक राणा कुमार ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी की गतिविधियों पर SSB की पैनी नजर है। सीमा पर विशेष गश्ती और निगरानी लगातार जारी है। तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में सक्रिय तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

क्षमा और आत्मशुद्धि के संकल्प के साथ पर्युषण महापर्व का विधिवत समापन

इलाज से पहले सुरक्षा का संकल्प : एम्स पटना में मेडिकल इंटर्न्स को मिला ‘पेशेंट सेफ्टी’ का प्रशिक्षण

आलमगंज थाना का वार्षिक निरीक्षण, नगर एसपी पूर्वी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश