आलमगंज थाना का वार्षिक निरीक्षण, नगर एसपी पूर्वी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलजा द्वारा मंगलवार को आलमगंज थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना की कार्यप्रणाली&comma; अभिलेखों के संधारण एवं विभिन्न पुलिस गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान थाना दैनिकी&comma; हाजत&comma; मालखाना&comma; वायरलेस&comma; CCTNS प्रणाली&comma; सिरिस्ता कार्यों तथा विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की स्थिति का अवलोकन किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नगर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान करने&comma; निर्धारित समयसीमा के भीतर अनुसंधान पूरा करने तथा पुलिस कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही आम जनता को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने और जनसेवा के उच्च मानकों को बनाए रखने पर जोर दिया। अपराध की रोकथाम एवं विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए रात्रि गश्ती एवं वाहन जांच को और प्रभावशाली बनाने के भी निर्देश दिए गए। पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करने को कहा गया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

विधायक रत्नेश कुशवाहा ने सिंघानिया परिवार से की मुलाकात, दी सांत्वना

360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां को लेकर प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने विधायक रत्नेश कुशवाहा के साथ की अहम बैठक

झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर, 90 लाख की वसूली, महिला हुए गिरफ्तार!