360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां को लेकर प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने विधायक रत्नेश कुशवाहा के साथ की अहम बैठक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासाहिब&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 360वें पावन प्रकाश पर्व को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप में मनाने को लेकर तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक समिति द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। प्रकाश पर्व के कार्यक्रम 13&comma; 14 एवं 15 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसी क्रम में आज स्थानीय विधायक रत्नेश कुमार के साथ तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रकाश पर्व की तैयारियों&comma; श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं तथा गुरुद्वारा साहिब से कंगन घाट तक सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही&comma; महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह&comma; उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह&comma; सचिव सरदार हरबंस सिंह&comma; धर्म प्रचार प्रमुख सरदार महिंदरपाल सिंह ढिल्लों सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान प्रकाश पर्व पर देश-विदेश से आने वाली संगत की सुविधा और आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही गुरुद्वारा साहिब से कंगन घाट तक के क्षेत्र को सुंदर और आकर्षक स्वरूप देने को लेकर सार्थक चर्चा हुई। प्रबंधक समिति ने कहा कि सभी के सहयोग एवं सहभागिता से दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 360वें पावन प्रकाश पर्व को भव्य&comma; गरिमामयी एवं यादगार बनाने के लिए तैयारियां निरंतर जारी हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

विधायक रत्नेश कुशवाहा ने सिंघानिया परिवार से की मुलाकात, दी सांत्वना

झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर, 90 लाख की वसूली, महिला हुए गिरफ्तार!

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया विस्तार, 8 अक्टूबर को होगा ‘जोश’ टीमों का भव्य राज्य व जिला स्तरीय शुभारंभ