ग्रीन डे पर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधारोपण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजित।<&sol;strong> प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी&comma; फुलवारी शरीफ में सोमवार को जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत ग्रीन डे उत्साहपूर्वक मनाया गया&period; कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम&comma; पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का नेतृत्व शिक्षिका नीतू शाही ने किया&period; इस अवसर पर बच्चों ने हरे रंग की आकर्षक फैंसी ड्रेस पहनकर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े पोस्टर प्रदर्शित किए और पौधारोपण किया&period; बच्चों ने &&num;8220&semi;पेड़ लगाओ&comma; पर्यावरण बचाओ&period;&&num;8221&semi;&comma; &&num;8220&semi;जल है तो कल है&period;&&num;8221&semi; और &&num;8220&semi;हरियाली से खुशहाली&period;&&num;8221&semi; जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिक्षिका नीतू शाही ने बच्चों को पेड़ों के महत्व&comma; जल संरक्षण तथा स्वच्छ और हरित वातावरण बनाए रखने की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी&period; उन्होंने सभी बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया&period; विद्यालय परिसर हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के संदेश से गूंज उठा&period; विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर प्रकृति संरक्षण को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना में 1.26 लाख नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य, डीएम ने दिए तेजी से आवेदन लेने के निर्देश

NMCH में यूजी सीटों की बढ़ोतरी पर जश्न, प्राचार्य ने सभी कर्मियों और मीडिया का जताया आभार

जलकुंभी शिल्प विकास परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर उद्योग विभाग एवं NEDFi के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर