संपतचक में 5,440 बोतल प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजीत। <&sol;strong>पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोपालपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संपतचक इलाके से 5&comma;440 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया है&period; मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पूर्वी&rpar; की निगरानी में गठित विशेष टीम को सूचना मिली थी कि संपतचक ब्लॉक के पास शंकर मेडिकल गली क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप की बिक्री कर रहा है&period; सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की&period; इस दौरान पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा&comma; जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया&period; पूछताछ में उसने अपनी पहचान पुनपुन थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी 35 वर्षीय कुणाल कुमार के रूप में बताई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कदमकुआं निवासी एक व्यक्ति के साथ मिलकर अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप का कारोबार करता है&period; उसकी निशानदेही पर भेलभाड़ा गांव स्थित किराये के मकान में छापेमारी की गई&period; वहां से 34 कार्टन में रखी कुल 5&comma;440 बोतल &lpar;100 एमएल&rpar; प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद की गई&period; बरामद सिरप की कुल मात्रा लगभग 544 लीटर बताई गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस ने बरामद सभी कफ सिरप को जब्त कर लिया है&period; गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है&period; मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पूर्वी&rpar; शैलजा ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

नहर में गिरने से ज्वेलरी दुकानदार की मौत, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

फुलवारी शरीफ की चादर नागपुर में चढ़ी, उर्स में अमन-चैन की मांगी गई दुआ

भारत और जापान ने मुक्त, खुले और नियम आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई