नहर में गिरने से ज्वेलरी दुकानदार की मौत, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>फुलवारी शरीफ अनुमंडल के जानीपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक ज्वेलरी दुकानदार का शव मुरादपुर के पास नहर से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई&period; मृतक की पहचान रोहतास जिले के मूल निवासी रवि गुप्ता के रूप में हुई है&period;जो मुरादपुर में रहकर बभनपुरा में ज्वेलरी की दुकान चलाते थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार&comma; रवि गुप्ता रविवार रात दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे&period; मुरादपुर गांव के समीप घर पहुंचने के लिए उन्हें नहर किनारे बने संकरे रास्ते से गुजरना पड़ता था&period; आशंका है कि इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में गिर गए&period; देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की&period; रात भर परिजनों में बेचैनी और अनहोनी की आशंका ने परेशान किए रखा और अहले सुबह सुबह गांव वालो की मदद से नहर में तलाश करना शुरू किया गया लेकिन बारिश के मौसम में नहर लबालब पानी भरा हुआ है जिससे परेशानी बढ़ गई&period;घटना की सूचना मिलने पर जानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची&period; इसके बाद एसडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से नहर में खोज अभियान चलाया गया&period; काफी मशक्कत के बाद नहर से रवि गुप्ता का शव बरामद किया गया&period; शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया&period; नौबतपुर के मोतीपुर स्थित उनकी ससुराल से भी परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्रामीणों ने बताया कि मुरादपुर गांव के समीप नहर पर पुल नहीं होने के कारण लोग एक पेड़ के तने के सहारे नहर पार कर आवाजाही करते हैं&period; आशंका है कि रविवार रात घर लौटने के दौरान रवि गुप्ता का संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में गिर पड़े&period; नहर में डूबने से उनकी मौत हो गई&period; स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते से गुजरना हमेशा जोखिम भरा रहता है और पहले भी कई लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है&period; इधर&comma; परिजनों ने घटना के पीछे किसी अनहोनी की आशंका जताई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>थानाध्यक्ष सागर कुमार ने बताया कि मामले की जांच दुर्घटना और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है&period; पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

ग्रीन डे पर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधारोपण

संपतचक में 5,440 बोतल प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार!

फुलवारी शरीफ की चादर नागपुर में चढ़ी, उर्स में अमन-चैन की मांगी गई दुआ