बहन से बातचीत से नाराज नाबालिग ने नीट अभ्यर्थी पर किया जानलेवा हमला

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के सोरंगपुर स्थित एडीएम कॉलोनी में रविवार की देर शाम बहन से बातचीत को लेकर नाराज एक नाबालिग ने नीट की तैयारी कर रहे छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया&period; आरोपी ने छात्र पर ताबड़तोड़ छह बार चाकू से वार किए&comma; जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया&period; वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घायल छात्र की पहचान मधुबनी निवासी मनोज कुमार के पुत्र अभिनव कुमार के रूप में हुई है&period; अभिनव पटना में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा है और सोरंगपुर स्थित एडीएम कॉलोनी में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करता है&period; घटना के समय वह कॉलोनी में मौजूद था&comma; तभी आरोपी नाबालिग ने उस पर अचानक हमला बोल दिया&period; इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता&comma; आरोपी ने लगातार छह बार चाकू से वार कर दिया&period; गंभीर रूप से घायल छात्र खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को तत्काल एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया&comma; जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है&period; डॉक्टरों के अनुसार छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सदर-2 के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी &lpar;डीएसपी&rpar; रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को निरुद्ध कर लिया है&period; पूछताछ में उसने बताया कि अभिनव कुमार उसकी बहन से बातचीत करता था&period; इसी बात से वह नाराज था और इसी रंजिश में उसने चाकू से हमला कर दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है&period; घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है&period; पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हमले की योजना पहले से बनाई गई थी या फिर किसी तत्काल विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वारदात के बाद कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है&period; सूचना मिलने पर घायल छात्र के परिजन भी पटना पहुंच गए हैं&period; पुलिस का कहना है कि आरोपी नाबालिग होने के कारण उसके विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है&period; वहीं घायल छात्र की हालत में सुधार होने के बाद उसका बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

AI-Generated कमांडो के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की अनुशंसा

गर्दनीबाग में PDS डीलरों का विशाल धरना, तेजस्वी यादव ने दिया समर्थन

गंगा में उफान के बाद सीएम एक्शन में, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण