अब कंप्यूटर चलाकर बदलेंगे मुसहर बच्चों का भविष्य, डिजिटल शिक्षा से जुड़कर समाज की मुख्यधारा में बढ़ाएंगे कदम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> वर्षों तक शिक्षा और तकनीक से दूर रहे मुसहर समुदाय के बच्चों के हाथों में अब कंप्यूटर का माउस होगा और उनकी नजरें डिजिटल दुनिया की नई संभावनाओं पर होंगी&period; फुलवारीशरीफ प्रखंड के परसा में शनिवार को नारी गुंजन की ओर से नि&colon;शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई&period; इस केंद्र का उद्घाटन विधायक श्याम रजक ने फीता काटकर किया&period; कार्यक्रम की शुरुआत नारी गुंजन की महिला बैंड की मधुर प्रस्तुति से हुई&comma; जबकि पद्मश्री सुधा वर्गीज ने विधायक का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ईडीएमई के सहयोग से संचालित इस प्रशिक्षण केंद्र में मुसहर समुदाय के 30 छात्र और 30 छात्राओं को पूरी तरह नि&colon;शुल्क कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी&period; प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को कंप्यूटर संचालन&comma; डिजिटल साक्षरता और रोजगार से जुड़ी बुनियादी तकनीकी जानकारी दी जाएगी&comma; ताकि वे बदलते दौर की जरूरतों के अनुरूप खुद को तैयार कर सकें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विधायक श्याम रजक ने कहा कि आज के समय में कंप्यूटर का ज्ञान किसी भी युवा के लिए बड़ी ताकत है&period; यदि गरीब और वंचित परिवारों के बच्चों को भी तकनीकी शिक्षा का अवसर मिले तो वे अपने जीवन की दिशा बदल सकते हैं&period; उन्होंने कहा कि यह केंद्र बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सम्मानजनक रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नारी गुंजन की सचिव पद्मश्री सुधा वर्गीज ने कहा कि समाज के सबसे वंचित वर्ग तक शिक्षा और तकनीक पहुंचाना ही संस्था का लक्ष्य है&period; उन्होंने कहा कि मुसहर समुदाय के बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना केवल कंप्यूटर सिखाना नहीं&comma; बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास है&period; जब ये बच्चे तकनीक सीखेंगे तो उनके भीतर आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपने भविष्य को नई दिशा दे सकेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समाजसेवी एवं डेवलपमेंट कंसल्टेंट प्रकाश कुमार ने बताया कि मुसहर समुदाय की साक्षरता दर करीब 15 प्रतिशत है&period; ऐसे में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र बच्चों और युवाओं के लिए नई उम्मीद लेकर आया है&period; उन्होंने कहा कि आज लगभग हर क्षेत्र में कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी हो गया है और यह प्रशिक्षण उन्हें रोजगार की प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने में मदद करेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैंक ऑफ बड़ौदा के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ के विजय प्रकाश ने कहा कि नारी गुंजन लगातार ऐसे प्रयास कर रही है&comma; जिससे समाज के सबसे कमजोर वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास की सुविधाएं पहुंच सकें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने कहा कि यह प्रशिक्षण केंद्र मुसहर समुदाय के बच्चों के लिए केवल कंप्यूटर सीखने का स्थान नहीं&comma; बल्कि उनके बेहतर भविष्य की नई शुरुआत है&period; कार्यक्रम में सुधाकर कुमार&comma; मैत्यूर रहमान&comma; पप्पू कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि&comma; सामाजिक कार्यकर्ता&comma; नारी गुंजन के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बिहार : न्यू तैलिक पंचायत भवन बरबीघा में धूमधाम से मनाया गया सावन महोत्सव 2026

प्रधानमंत्री का युवाओं को नशे के खिलाफ संदेश अत्यंत प्रेरणादायक : मंगल पांडेय

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की आधारशिला : मंत्री श्रवण कुमार