टॉप-10 की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, हत्‍या के प्रयास समेत कई मामलों में है नामजद

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> जिले के टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में शामिल तीन कुख्यात अपराधी को भरगामा पुलिस ने देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर मारपीट&comma;हत्या&comma;लूट&comma;गबन&comma;मध्य निषेध समेत कई मामले दर्ज हैं। इस संबंध में एसपी अमित रंजन ने बताया कि भरगामा थाना क्षेत्र के आदिरामपुर वार्ड-01 निवासी शैलेंद्र झा के पुत्र सूरज झा&comma;आदिरामपुर वार्ड-06 निवासी हीरालाल शर्मा के पुत्र सूरज शर्मा&comma;मनुल्लाहपट्टी वार्ड-06 निवासी श्याम सुंदर मंडल के पुत्र छोटू मंडल को शनिवार की रात छापेमारी कर उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दो देसी कट्टा&comma;एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तार अपराधी सूरज झा के विरुद्ध भरगामा थाना में मारपीट&comma;हत्या&comma;लूट&comma;गबन&comma;मध्य निषेध आदि के पांच मामला पहले से दर्ज है। दूसरे गिरफ्तार अपराधी सूरज शर्मा के विरुद्ध भी रानीगंज थाना में एक मामला पहले से दर्ज है। बता दें कि पकड़े गए बदमाश सूरज झा का आपराधिक इतिहास देखने से पता चलता है कि वह करीब सात साल पहले से हीं अपराध में सक्रिय रहा है। बताते चलें कि भरगामा थाना में उसके विरुद्ध पांच केस मिले हैं। साल 2018 में पहला केस भा द वि एवं 37बी बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम का हुआ था। इस छापेमारी टीम में भरगामा थाना अध्यक्ष राकेश कुमार&comma;अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार&comma;एसआई राजनारायण यादव&comma;रूपा कुमारी&comma;एएसआई प्रमोद कुमार सिंह&comma;विभाष कुमार एवं पुलिस अवर निरीक्षक डीआईयू शाखा अररिया के विवेक प्रसाद&comma;नागेन्द्र कुमार व सशस्त्र बल शामिल थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार में सड़क परियोजनाओं को मिली बड़ी मंजूरी, पांच जिलों में 3743 करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, 12,509 पुरुष-7,312 महिलाएं शामिल

अपराध पर जाति की राजनीति करने वाले तेजस्वी को ‘जंगलराज’ का आईना देखना चाहिए : मंगल पांडेय