गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>पटना साहिब के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद ने आज अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पटना सिटी और पटना सदर अनुमंडल में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के दौरान उनके साथ पटना साहिब विधानसभा के विधायक श्री रत्नेश कुशवाहा&comma; दीघा विधायक संजीव चौरसिया&comma; पटना जिला प्रशासन के अधिकारी&comma; पटना सिटी एसडीएम&comma; एडीएम आपदा और पटना सदर डीसीएलआर&comma; पटना सदर बीडीओ&comma; सीओ सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री प्रसाद ने पटना सिटी के भद्र घाट से अपने निरीक्षण की शुरुआत की&comma; जहाँ से वे कंगन घाट&comma; रानी घाट&comma; कृष्णा घाट होते हुए दीघा के बिन्द टोली सहित दीघा घाट तथा नटा दियारा तक&ast; गए। इस दौरान उन्होंने घाटों पर गंगा के जलस्तर&comma; कटाव की स्थिति और निचले इलाकों में जलजमाव का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के क्रम में सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री&comma; पेयजल&comma; दवा और नाव की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही निचले इलाकों में सामुदायिक किचन शुरू करने और स्वास्थ्य टीम को सक्रिय रखने को कहा। श्री प्रसाद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ है और स्थिति पर उनकी लगातार नजर बनी हुई है। जिला प्रशासन ने उन्हें आश्वस्त किया कि सभी घाटों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

लायंस क्लब ऑफ़ पाटलिपुत्र सेवा के सौजन्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चोरी के दो एंड्रॉइड मोबाइल के साथ विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

‘युवा फॉर स्वच्छता’ पेंटिंग प्रतियोगिता में सुहानी प्रथम, मनीष द्वितीय और निशा तृतीय