औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के दुधमी गांव में दलित समाज की बच्ची के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जनता दल की छह सदस्यीय जांच समिति 5 सितंबर को घटनास्थल का दौरा करेगी। समिति का नेतृत्व पूर्व मंत्री सुरेश पासवान करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राजद नेता एजाज अहमद ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को घटना की जानकारी मिलने के बाद पार्टी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच समिति गठित करने का निर्णय लिया। उनके अनुसार&comma; कुटुंबा थाना कांड संख्या 162&sol;26&comma; दिनांक 31 अगस्त 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 70&lpar;2&rpar;&comma; पॉक्सो एक्ट की धारा 4&sol;6 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एजाज अहमद के मुताबिक&comma; पुलिस कार्रवाई के संबंध में पार्टी को मिली जानकारी के अनुसार दो नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं&comma; मुख्य आरोपी बताए जा रहे राजू कुमार सिंह उर्फ झुन्नु सिंह ने 4 सितंबर को संबंधित न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। राजद के अनुसार&comma; घटना में इस्तेमाल की गई चार पहिया वाहन भी पुलिस द्वारा बरामद कर ली गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राजद नेता ने मेडिकल जांच एवं परीक्षण की रिपोर्ट अब तक सक्षम स्तर पर उपलब्ध नहीं होने को गंभीर मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में देरी से मामले की जांच प्रभावित होने की आशंका है। प्राथमिकी में आरोपियों द्वारा कथित तौर पर अन्य लड़कियों के साथ भी आपराधिक कृत्य किए जाने के दावे का उल्लेख होने की बात भी राजद की ओर से कही गई है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जांच समिति में पूर्व मंत्री सुरेश पासवान को संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा विधायक सुबेदार दास&comma; विधायक अमरेन्द्र कुमार कुशवाहा&comma; पूर्व विधायिका समता देवी&comma; पूर्व विधायक सतीश दास तथा निवर्तमान जिला प्रधान महासचिव&comma; औरंगाबाद अनिल टाईगर को सदस्य बनाया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राजद के अनुसार&comma; समिति घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण करेगी और पीड़िता तथा उसके परिवार से मुलाकात कर तथ्यों की जानकारी लेगी। इसके बाद समिति औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक और जिला पदाधिकारी से मुलाकात कर अब तक की पुलिस कार्रवाई तथा मेडिकल जांच रिपोर्ट से संबंधित जानकारी प्राप्त करेगी। समिति से तथ्यात्मक प्रतिवेदन तैयार कर राजद के प्रदेश मुख्यालय को सौंपने की अपेक्षा की गई है। जांच समिति 5 सितंबर 2026 को संयोजक सुरेश पासवान के नेतृत्व में पटना से औरंगाबाद के लिए रवाना होगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

बिहारवासियों के कल्याण की नीतीश कुमार को हमेशा रहती है चिंता : पूजा पैट्रिक