बाढ़ प्रभावित गांवों का श्याम रजक ने किया दौरा, अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने का निर्देश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> फुलवारी विधानसभा क्षेत्र में बढ़ते बाढ़ के पानी के बीच विधायक श्याम रजक ने शुक्रवार को फुलवारी शरीफ और पुनपुन प्रखंड के दर्जनभर बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया&period; उन्होंने धनुकी&comma; चिहुट&comma; सलालपुर&comma; वकपुर सहित पुनपुन प्रखंड के श्रीपालपुर&comma; दुलारपुर और लोदीपुर समेत कई इलाकों में पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों का हाल जाना और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विधायक ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी&comma; अंचलाधिकारी&comma; मसौढ़ी एसडीओ और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ राहत व्यवस्था को लेकर जानकारी ली&period; उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव&comma; बालू की बोरियों&comma; आवश्यक सामग्री और सामुदायिक रसोई की व्यवस्था कराने को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्याम रजक ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में फुलवारी विधानसभा क्षेत्र की जनता को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा&period; उन्होंने कहा कि वे 24 घंटे बाढ़ की स्थिति पर नजर रख रहे हैं और प्रभावित गांवों के लोगों तथा प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं&period; पानी बढ़ने की स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। दौरे के दौरान विधान पार्षद रविन्द्र प्रसाद सिंह&comma; जदयू ग्रामीण पटना जिलाध्यक्ष अशोक सिंह&comma; पुनपुन प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सहित प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

चौक थाना क्षेत्र में शराब और स्मैक के खिलाफ कार्रवाई, पांच गिरफ्तार!

सत्य, निष्ठा और ईमानदारी के पथ पर 32 वर्ष : मृत्युंजय कुमार सिंह

बी प्राक की धुन पर झूमे श्रोता, भक्ति के साथ देशभक्ति के रंग में रंगा कृष्णोत्सव