बिहार भाजपा में सबसे अधिक राजनीतिक गुटबाजी : श्रवण कुमार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटना&comma; न्यूज क्राइम 24।<&sol;mark><&sol;strong> बुधवार को जनता दल &lpar;यू0&rpar; मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार एवं लघु व जल संसधान मंत्री श्री जयंत राज ने प्रदेशभर के सभी जिलों से पहुंचे आम लोगों की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवन कुमार ने कहा कि सबसे अधिक गुटबाजी बिहार बीजेपी में है। श्री सुशील कुमार मोदी को दरकिनार किया जा चुका है। भाजपा के पुराने नेता श्री रविशंकर प्रसाद का भी वही हाल है। इसलिए भाजपा दूसरों को उपदेश देने से पहले अपने पार्टी की चिंता करें। श्री श्रवण कुमार ने कहा कि हमलोग भाजपा की तरह जुमलेबाज नहीं है। बिहार की सरकार जनता से किए प्रत्येक वादे को पूरा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार देश की सरकारी संपत्तियों को आने-पौने दामों में उद्योगपतियों के हाथों बेच रही है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी संविधान की रक्षक है और डाॅ0 भीमराव अंबेदकर के संविधान में प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल कर वंचित और शोषित वर्गों को सशक्त कर रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लघु एवं जल संसाधन मंत्री जयंत राज में कहा कि 18 दिनों के बाद हमारे मजदूर टनल से बाहर निकले हैं। पूरे देशवासियों के लिए यह खुशी का विषय है। लेकिन भाजपा इसमें भी अपना राजनीतिक फायदा ढूंढने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को अब इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इस प्रकार की घटना का भविष्य में पुर्नवृत्ति ना हो। श्री जयंत राज ने कहा कि देश में कुछ भी अच्छा होता है तो भाजपा इसका श्रेय लेने के लिए आगे कूद जाती है। असली श्रेय के हकदार एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम के जवान हैं जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर सकुशल सभी मजदूरों को बाहर निकाला। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी मिल रही है लेकिन भाजपा के लोग इस विषय पर कुछ नहीं बोल रहे हैं क्योंकि यह उनको नहीं पच रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा छुट्टी को लेकर जारी आदेश पर उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग इसको देख रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर DGP बिहार एवं ADG लॉ एंड ऑर्डर के साथ संवाद कार्यक्रम

भिखना पहाड़ी में AISA का कैंडल लाइट विजिल, छात्रों ने सत्य निकेतन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पटना को जाम मुक्त बनाने के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटाए जा रहे अवैध कब्जे