सुबह-शाम कनकनी, मकर संक्रांति पर ठंड से मिली राहत…

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजित।<&sol;strong> बिहार में मकर संक्रांति के मौके पर दिन के समय धूप निकलने से लोगों को ठंड से आंशिक राहत मिली&comma; लेकिन सुबह और शाम के समय कनकनी का एहसास लगातार बना हुआ है&period; मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड से पूरी तरह राहत के आसार नहीं हैं और आने वाले कुछ दिनों तक यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 5&period;6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई&period; राज्य का अधिकतम तापमान 20&period;6 से 27&period;0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा&comma; जबकि न्यूनतम तापमान 4&period;6 से 11&period;0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक तापमान में किसी तरह के बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। आंकड़ों के अनुसार राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 27&period;0 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया&comma; जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान 20&period;6 डिग्री सेल्सियस मुजफ्फरपुर में रहा&period; वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान 4&period;6 डिग्री सेल्सियस समस्तीपुर के पूसा में रिकॉर्ड किया गया&period; अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 5&period;9 से 11&period;4 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। सोमवार की सुबह राज्य के अधिकांश जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा&period; पूर्णिया और सुपौल में स्थिति ज्यादा गंभीर रही&comma; जहां बहुत घना कोहरा देखने को मिला&period; सुपौल में दृश्यता घटकर मात्र 10 मीटर तक पहुंच गई&comma; जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ&period; पूर्णिया में भी न्यूनतम दृश्यता 400 मीटर दर्ज की गई। पटना में मंगलवार की सुबह हल्के स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है&period; दिन में धूप निकलने के आसार हैं&comma; जिससे लोगों को कुछ राहत मिलेगी&period; हालांकि न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रहने के कारण सुबह और शाम के समय ठंड का असर बना रहेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी बारिश नहीं हुई और मौसम साफ बना रहा&period; अगले सात दिनों तक भी प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है&period; अगले तीन से चार दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा&comma; इसके बाद इसमें धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है&period; वहीं अगले चार से पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में भी किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। मकर संक्रांति के दिन पटना समेत पूरे बिहार में लोग दिन के समय धूप का आनंद लेते नजर आए&comma; लेकिन शाम ढलते ही ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण ठंड बढ़ जाती है&period; मौसम विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लोग दिन में भले ही हल्के कपड़े पहनें&comma; लेकिन सुबह और रात के समय ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े जरूर पहनें&period; विशेष रूप से बुजुर्गों&comma; बच्चों और बीमार लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मानव तस्करी रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला, ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ की घोषणा

जहानाबाद पहुंचे आईजी, एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण

इनरव्हील क्लब के सम्मान समारोह में समाजसेवा व प्रशासन से जुड़ी महिलाएं सम्मानित