बैरिया सूर्य मंदिर परिसर में पावर सब-स्टेशन के विरोध में ग्रामीणों और नगर परिषद एकजुट

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजित।<&sol;strong> बैरिया सूर्य मंदिर परिसर की खाली जमीन पर बिजली विभाग द्वारा प्रस्तावित पावर सब-स्टेशन के निर्माण के विरोध में मंगलवार को बैरिया गांव और संपतचक नगर परिषद वार्ड संख्या 24 के गणमान्य नागरिकों की एक आपात बैठक आयोजित की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव का प्रतिकार करने का निर्णय लिया गया&period; बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि&comma; समाजसेवी और मंदिर समिति के पदाधिकारी शामिल हुए&period; सभी ने एक स्वर में कहा कि प्रस्तावित भूमि धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए उपयोग में लाई जाती है और यहां पावर सब-स्टेशन बनने से आम जनजीवन और सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न होगा&period;ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि स्थानीय संस्कृति&comma; धार्मिक आस्था और जान-माल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मुद्दे पर सभी मिलकर संघर्ष करेंगे&period;<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संपतचक नगर परिषद के अध्यक्ष अमित कुमार ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना और स्थानीय लोगों से परामर्श किए पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अचानक पिलर-पाइलिंग का कार्य शुरू कर दिया गया&period; इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में मौजूद समाजसेवियों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सूर्य मंदिर परिसर छठ पूजा&comma; दशहरा सहित अन्य बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान अत्यधिक भीड़ वाला क्षेत्र रहता है&period; ऐसे स्थान पर विद्युत उपकेंद्र की स्थापना से आग&comma; करंट और अन्य गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाएगी&period;<br>मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय कुमार ने स्पष्ट कहा कि यह भूमि मंदिर की है और यहां किसी भी हालत में पावर सब-स्टेशन बनना स्वीकार्य नहीं होगा&period; उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो ग्रामीण कानूनी और शांतिपूर्ण दोनों तरीकों से आंदोलन करेंगे और न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाएंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> बैठक में पूर्व सरपंच मनोज कुमार&comma; समाजसेवी राजेश कुमार&comma; सुधीर पासवान&comma; वार्ड पार्षद बिक्की कुमार&comma; सचिव अमित कुमार और कोषाध्यक्ष सनी कुमार ने भी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए&period; उन्होंने कहा कि बिना जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से संवाद किए लिया गया यह फैसला असंवेदनशील और गलत है&period; बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पहले गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन दिया जाएगा&period; इसके बाद निर्धारित तिथियों पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा&period; साथ ही प्रशासन से जवाब&comma; सार्वजनिक सुनवाई की मांग और आवश्यकता पड़ने पर हाईकोर्ट तक जाने का फैसला भी लिया गया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

15 दिवसीय अभिनय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

3 वर्षीय बच्चे के लिवर कैंसर का सफल जटिल ऑपरेशन, सात घंटे चली हाईटेक सर्जरी से मिली नई जिंदगी

छत से गिरकर 11वीं की छात्रा की मौत : तीन दिन बाद भी गुत्थी बरकरार, पोस्टमार्टम में दुष्कर्म से इनकार…