मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; à¤¸à¥‹à¤¨à¥‚ कुमार &colon;<&sol;strong>  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में सुपौल जिले के निर्मली स्थित निर्मली रिंग बांध &lpar;सिपाही चौक&rpar; के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने 1721&period;97 लाख रुपये की लागत से पश्चिमी तटबंध प्रमंडल निर्मली&comma; सुपौल अन्तर्गत सिकरहट्टा-मझारी निम्न बांध&comma; डगमरा मार्जिनल बांध&comma; निर्मली घेरा बांध की मरम्मति एवं सड़क निर्माण कार्य तथा 591&period;92 लाख रुपये की लागत से छातापुर एवं त्रिवेणीगंज प्रखंड में सूरसर नदी के निरंतर प्रवाह हेतु अवरोध हटाने का कार्य का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। विश्व बैंक सम्पोषित बिहार जल सुरक्षा एवं सिंचाई आधुनिकीकरण परियोजना के अन्तर्गत विस्तारित सिकरहट्टा-मझारी निम्न बाँध &lpar;कुल लंबाई 31&period;985 कि0मी0&rpar; का उच्चीकरण&comma; सुदृढ़ीकरण एवं बिटुमिनस सड़क निर्माण कार्य के साथ कि0मी0-14&period;00 से कि0मी0-26&period;275 के बीच 7 अदद स्टड का पुनर्स्थापन कार्य तथा 13 अदद नये स्टड का निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;03&sol;img-20260310-wa0042381561099294351822-840x559&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-81832"><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस दौरान मुख्यमंत्री ने सुपौल जिला अंतर्गत प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं की प्रगति के संबंध में प्रस्तुतीकरण का अवलोकन कर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इनमें पश्चिमी तटबंध प्रमंडल निर्मली&comma; सुपौल अन्तर्गत सिकरहट्टा-मझारी निम्न बाँध&comma; डगमरा मार्जिनल बाँध&comma; निर्मली घेरा बाँध की मरम्मति एवं सड़क निर्माण कार्य&comma; छातापुर एवं त्रिवेणीगंज प्रखंड में सुरसर नदी के चैनेलाइजेशन एवं क्षतिग्रस्त तटबंध की मरम्मति का कार्य&comma; वीरपुर अनुमंडल मुख्यालय में निबंधन कार्यालय की स्थापना&comma; सुपौल स्टेडियम के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्गीकरण का कार्य&comma; बाबा तिल्हेश्वरनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्गीकरण तथा तिल्हेश्वरनाथ मंदिर से सुखपुर बाजार तक सड़क का चौड़ीकरण&comma; सिमराही बाजार में एन0एच0-27 के जंक्शन प्वाईंट पर फ्लाईओवर का निर्माण&comma; त्रिवेणीगंज बाजार के बाईपास का निर्माण&comma; पिपरा बजार के बाईपास का निर्माण&comma; सुपौल में नये बस स्टैण्ड का निर्माण कार्य शामिल है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्मली रिंग बांध का जीर्णोद्धार अच्छे ढंग से करा दिया गया है। इस काम को पूर्ण हो जाने से निर्मली शहर सुरक्षित हो गया है। निर्मली शहर प्रतिवर्ष बरसात के मौसम में जलमग्न हो जाता था। रिंग बांध का जीर्णोद्धार हो जाने से अब स्थानीय लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यहां निर्माणाधीन विकास कार्यों को ठीक ढंग से निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण कराएं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने निर्मली अनुमंडल कार्यालय के मैदान में कुल 570 करोड़ रुपये की लागत से 213 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 135 करोड़ रुपये की लागत से 129 योजनाओं का उद्घाटन तथा 335 करोड़ रुपये की लागत से 84 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर निर्मली अनुमंडल कार्यालय मैदान में जीविका दीदियों एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार&comma; सामाजिक सुरक्षा &lpar;संशोधित&rpar; योजना 2024 के तहत 50 हजार रुपये का सांकेतिक चेक&comma; बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड&comma; कुशल युवा कार्यक्रम&comma; आयुष्मान कार्ड&comma; दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल की चाबी&comma; बिहार लघु उद्यमी योजना &lpar;वर्ष 2024-25&rpar; के अंतर्गत 705 लाभुकों को प्रथम किस्त के तहत 3 करोड़ 52 लाख 50 हजार रुपये का सांकेतिक चेक&comma; सिलाई सह प्रशिक्षण केंद्र&comma; प्रतापगंज की चाबी&comma; 16058 जीविका स्वयं सहायता समूहों को बैंक लिंकेज के माध्यम से 186 करोड़ 58 लाख 21 हजार 311 रुपये का सांकेतिक चेक लाभुकों को प्रदान किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी&comma; जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी&comma; ऊर्जा मंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव&comma; विधायक श्री अनिरुद्ध प्रसाद यादव&comma; मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार&comma; मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत&comma; पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार&comma; जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव श्री संतोष कुमार मल्ल&comma; मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि&comma; कोशी प्रमंडल के आयुक्त श्री राजेश कुमार&comma; कोशी प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री कुमार आशीष&comma; जिलाधिकारी श्री सावन कुमार&comma; पुलिस अधीक्षक श्री सरथ आर०एस० सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

मूल्य वृद्धि अविलंब वापस नहीं लेने पर राज्य व्यापी आंदोलन की भाकपा ने दी चेतावनी

महिला शक्ति विषय पर आगामी 14 मार्च को पीजी इतिहास विभाग में होगा संगोष्ठी