मद्यनिषेध अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर संयुक्त ब्रीफिंग, निष्पक्ष परीक्षा कराने के निर्देश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जहानाबाद&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग &lpar;मद्यनिषेध अवर निरीक्षक भर्ती&rpar; द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा के सफल&comma; निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर शुक्रवार को ग्राम प्लेक्स भवन&comma; जहानाबाद में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ब्रीफिंग के दौरान परीक्षा की गोपनीयता&comma; पारदर्शिता एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर पूरी सतर्कता एवं सक्रियता के साथ तैनात रहकर कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था&comma; सुरक्षा प्रबंधन&comma; यातायात नियंत्रण&comma; भीड़ प्रबंधन तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा संबंधी सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना एवं अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा&comma; निष्पक्षता एवं सजगता के साथ करने की अपील की&comma; ताकि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण&comma; निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राम मंदिर में कथित दान चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को करेगा सुनवाई

बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए संगठन और सरकार का समन्वय मजबूत करेगा : सम्राट चौधरी

पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा : लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश