जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; à¤¨à¤°à¥‡à¤¶ अग्रवाल <&sol;strong>&colon; जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने गुरुवार को पटना के सिंचाई भवन स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य में चल रहे फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मंत्री ने पुनपुन और दरधा नदियों के बढ़ते जलस्तर&comma; भागलपुर के खरीक प्रखंड में काजीकोरैया-राघोपुर बांध और कटाव प्रभावित इलाकों में चल रहे कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने संवेदनशील और कटाव प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर चल रहे कार्यों को पूरी तत्परता और मुस्तैदी से करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि फ्लड फाइटिंग कार्यों की लगातार निगरानी की जाए ताकि संभावित क्षति को समय रहते रोका जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मंत्री ने विभाग के सचिव और इंजीनियरों की टीम के कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि अधिकारी फील्ड में चल रहे कार्यों पर लगातार नजर रखें और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करें। कंट्रोल कमांड सेंटर के माध्यम से नियमित निगरानी और स्थानीय स्तर से मिली सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर सीएम सख्त, कल करेंगे प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण