गंगा के बढ़ते जलस्तर पर सीएम सख्त, कल करेंगे प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma;  à¤ªà¥€à¤¯à¥‚ष कुमार प्रियदर्शी &colon;<&sol;strong>  गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों से तटबंधों की सुरक्षा और एहतियाती प्रबंधों की जानकारी ली।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सीएम ने घोषणा की कि वे कल दोपहर 1 बजे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और दोपहर 2 बजे उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में नदियों के जलस्तर&comma; तटबंधों की मजबूती और राहत-बचाव की तैयारियों की समीक्षा होगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बाढ़ की स्थिति को लेकर पूरी तरह सजग है और आमजनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने SDRF और NDRF को अलर्ट मोड पर रखने और राहत दलों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित आश्रय स्थल&comma; चिकित्सा सुविधा&comma; पेयजल&comma; खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी चीजों की अग्रिम व्यवस्था करने को कहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>गांधी घाट पर खतरे के निशान से 1&period;65 मीटर ऊपर गंगा<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>01 सितंबर को सुबह 49&period;40 मीटर&comma; शाम 49&period;50 मीटर&comma; 02 सितंबर को सुबह 49&period;71 मीटर&comma; शाम 49&period;98 मीटर और 03 सितंबर को सुबह 6 बजे 50&period;18 मीटर तथा दोपहर 12 बजे 50&period;25 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया&comma; जो खतरे के निशान से 1&period;65 मीटर अधिक है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की