नदी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 162 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>पटना जिले के नदी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 162 ग्राम संदिग्ध हेरोइन &lpar;कोटा&rpar; बरामद की है। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी संख्या में पैकिंग सामग्री&comma; मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त किया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार&comma; 8 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि नदी थाना क्षेत्र के गुलमहियाचक निवासी रमेश कुमार अपने घर में भारी मात्रा में हेरोइन रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद नदी थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में दंडाधिकारी एवं पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर विधिवत छापेमारी की। इस दौरान बेडरूम से 337 डिबिया में पैक 131 ग्राम संदिग्ध हेरोइन&comma; 1500 खाली प्लास्टिक डिबिया&comma; पैकिंग सामग्री&comma; 5 की-पैड मोबाइल और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया। मामले में नदी थाना कांड संख्या 277&sol;2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके बाद फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी। गुरुवार को पुलिस ने टेढ़ी पुल के पास से रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय उसके पास से 86 डिबिया में पैक 31 ग्राम संदिग्ध हेरोइन भी बरामद हुई। इस बरामदगी के संबंध में अलग से एक और प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार&comma; इस कार्रवाई में कुल 423 डिबिया में पैक 162 ग्राम संदिग्ध हेरोइन&comma; 1500 खाली प्लास्टिक डिबिया&comma; 5 की-पैड मोबाइल&comma; एक एंड्रॉयड मोबाइल&comma; पैकिंग सामग्री&comma; एक प्लास्टिक साबुनदानी&comma; पांच लाइटर और एक कैंची बरामद की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तार आरोपी रमेश कुमार &lpar;28 वर्ष&rpar;&comma; निवासी गुलमहियाचक&comma; नदी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन&comma; पुलिस अवर निरीक्षक विवेक कुमार&comma; सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार&comma; सहायक अवर निरीक्षक पप्पू पासवान&comma; पीटीसी राजेश कुमार&comma; महिला सशस्त्र बल&comma; गृहरक्षक एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार : ‘सक्षम विधायक, सशक्त विधानसभा’ से ही बनेगा समृद्ध बिहार : CM सम्राट चौधरी

पवित्र जोड़ा साहिब का उल्लेख, श्रद्धालुओं से पटना साहिब आकर दर्शन करने का किया आह्वान

पटना वीमेंस कॉलेज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित