पटना सिटी रेड क्रॉस शाखा में आधुनिक नेत्र जांच मशीन का उद्घाटन, जरूरतमंदों को मिलेगी बेहतर सुविधा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी&comma; पटना सिटी शाखा की ओर से शुक्रवार को मरीजों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। संस्था परिसर में आधुनिक नेत्र जांच मशीन का उद्घाटन रेड क्रॉस के संरक्षक राजकुमार राजन के कर-कमलों द्वारा किया गया। यह आधुनिक मशीन राजकुमार राजन द्वारा संस्था को उपलब्ध कराई गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरुगोविंद सिंह अस्पताल के अधीक्षक एस&period;एस&period; राय ने आधुनिक नेत्र जांच मशीन का उद्घाटन करते हुए संस्था के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने संस्था को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा के चेयरमैन गोविंद कानोडिया ने की। उन्होंने आगत अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्प देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक मशीन के उपलब्ध होने से मरीजों की आंखों की बेहतर तरीके से जांच की जा सकेगी। इससे विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में जरूरतमंद मरीजों के नेत्र ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का संचालन संस्था की सचिव तारा झुनझुनवाला ने किया। उन्होंने संस्था की ओर से चलाए जा रहे सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यों की जानकारी दी और आधुनिक नेत्र जांच मशीन उपलब्ध कराने के लिए संरक्षक राजकुमार राजन के प्रति आभार व्यक्त किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर संस्था के वाइस-चेयरमैन राजेश कुमार चौधरी का भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष संदीप कुमार ड्रोलिया&comma; संरक्षक शशि शेखर रस्तोगी&comma; राजकुमार गोयनका&comma; सौरभ शारदा&comma; मुकेश कुमार विश्वकर्मा&comma; राजीव गंगौल सहित कई सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी के अध्यक्ष रो&period; पंकज किशोर&comma; सचिव रवियांशु प्रीत&comma; अनंत अरोड़ा&comma; रवि प्रीत&comma; पूजा माखड़िया&comma; मीना गुप्ता&comma; रीता रस्तोगी&comma; उमा लाडिया सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि आधुनिक नेत्र जांच सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को समय पर आंखों की जांच और आवश्यक चिकित्सकीय सलाह मिल सकेगी। संस्था का उद्देश्य विशेष रूप से जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। कार्यक्रम के अंत में वाइस-चेयरमैन राजेश कुमार चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने सभी अतिथियों&comma; संस्था के सदस्यों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी तरह के जनकल्याणकारी कार्य जारी रखने की बात कही।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बिहार, साइबर अपराध पर सख्त : मुख्य सचिव और डीजीपी ने की जिलाधिकारियों-एसपी के साथ समीक्षा बैठक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025 प्रदान किए

संत रविदास के समरसता संदेश को गांव-गांव पहुंचाएगी सरकार : सीएम