एनएमसीएच में विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन, डिबेट और क्विज प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पटना में इंडियन सोसाइटी ऑफ पेरिनेटोलॉजी एंड रिप्रोडक्टिव बायोलॉजी &lpar;ISOPARB&rpar; के पटना चैप्टर के सहयोग से विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 के समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 150 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ&period; &lpar;प्रो&period;&rpar; अमिता सिन्हा के स्वागत संबोधन से हुई। इसके बाद डॉ&period; शिल्पी रंजन ने पूरे सप्ताह आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ&period; आभा रानी सिन्हा&comma; महासचिव&comma; ISOPARB एवं प्राचार्या&comma; आरडीजेएमएम कॉलेज&comma; तुर्की रहीं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का उद्घाटन एनएमसी की प्राचार्या डॉ&period; &lpar;प्रो&period;&rpar; उषा कुमारी&comma; डॉ&period; आभा रानी सिन्हा एवं शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ&period; &lpar;प्रो&period;&rpar; अखिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डॉ&period; उषा कुमारी ने &OpenCurlyDoubleQuote;Breastfeeding is a Boon” विषय पर महत्वपूर्ण संबोधन दिया। उन्होंने स्तनपान के महत्व और मां एवं शिशु के स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला। उनके संबोधन की उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम के दौरान एमबीबीएस बैच 2024 के विद्यार्थियों के बीच डिबेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में दो विषयों पर विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे— विशेष स्तनपान की दर मातृ ज्ञान से अधिक सामाजिक सहयोग पर निर्भर करती है। स्तनपान को बढ़ावा देने में सोशल मीडिया ने फायदे से अधिक नुकसान किया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डिबेट प्रतियोगिता में आबिद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ&period; राजीव रंजन दास&comma; डॉ&period; आभा रानी सिन्हा&comma; डॉ&period; अखिलेश कुमार और डॉ&period; अमिता सिन्हा शामिल रहे। वहीं क्विज प्रतियोगिता में प्रियांशु&comma; आबिद और आशीष विजेता रहे। सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ&period; सीमा सिंह ने किया&comma; जबकि अंत में डॉ&period; संध्या सुमन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बिहार, साइबर अपराध पर सख्त : मुख्य सचिव और डीजीपी ने की जिलाधिकारियों-एसपी के साथ समीक्षा बैठक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025 प्रदान किए

संत रविदास के समरसता संदेश को गांव-गांव पहुंचाएगी सरकार : सीएम