बेऊर सिपारा में खौफनाक वारदात: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की बेरहमी से ली जान, हत्या के बाद फरार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> पटना के बेउर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी सिपारा इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है&period; अवैध संबंध के शक में पति ने अपनी ही पत्नी की नृशंस हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद जिले के उपहरा थाना क्षेत्र के शंकर डीह गांव निवासी रवि रंजन सिंह अपनी पत्नी सीता देवी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इंद्रपुरी में किराए के मकान में रहता था&period; रवि रंजन सिंह को लंबे समय से पत्नी के चरित्र पर शक था&period; इसी शक ने एक दिन दरिंदगी का रूप ले लिया&period; रविवार को जब घर पर बेटा राकेश सिंह और भांजा विक्की मौजूद नहीं थे&comma; तो रवि ने पत्नी पर टूट पड़ने का मौका नहीं गंवाया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जा रहा है कि पहले आरोपी ने सीता देवी की बुरी तरह पिटाई की&comma; चेहरा कुचल डाला और फिर गला दबाकर उसकी जान ले ली&period; हत्या के बाद रवि ने शव को घर में बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया और फरार हो गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रात होते-होते जब विक्की घर आया और ताला लटका देखा&comma; तो शक हुआ&period; मोबाइल बंद मिला&comma; तो विक्की ने राकेश को खबर दी&period; राकेश घर पहुंचा तो उसे अनहोनी का अहसास हुआ और बेउर थाना को सूचना दी&period; पुलिस जब पहुंची और ताला तोड़ा गया&comma; तो कमरे में सीता देवी की लाश खून से सनी हालत में पड़ी मिली।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है&period; एफएसएल टीम ने मौके से खून से सने कपड़े&comma; बेसिन में लगे खून के धब्बे और अन्य अहम सबूत जुटाए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार साह ने बताया कि घटना दिन में हुई थी&comma; लेकिन परिवार वालों ने पुलिस को रात में काफी देर से खबर दी&period; जांच में पता चला है कि हत्या के बाद आरोपी ने कपड़े बदले और हाथ धोकर आराम से भाग निकला।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पड़ोसियों ने भी पति-पत्नी के झगड़े की आवाजें जरूर सुनी थीं&comma; लेकिन रोज के झगड़े को मामूली मानकर अनदेखी कर दी&period; पुलिस का मानना है कि यदि पड़ोसी थोड़ी भी सतर्कता दिखाते तो सीता देवी की जान बचाई जा सकती थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुत्र राकेश सिंह ने अपने पिता के खिलाफ अवैध संबंध के शक में मां की हत्या करने का केस दर्ज कराया है&period; फिलहाल पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

यातायात पुलिस को क्रेन संचालन का प्रशिक्षण, सुरक्षित और त्वरित कार्रवाई पर जोर

तनाव से मुक्ति का मंत्र: तक्षशिला कॉलेज में शिक्षकों-छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर मंथन

मध्य पूर्व संकट के बीच एलपीजी किल्लत : फुलवारी शरीफ में चोर गिरफ्तार